IDFC First Bank : सेविंग अकांउट पर ब्याज बढ़ाया, मिल रहा दोगुना ब्याज

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेविंग्स अकाउंट में जमा 1 लाख रुपये तक की रकम पर ब्याज बढ़ा दिया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अब इस रकम पर 1 परसेंट ज्यादा ब्याज देगा।

नई द‍िल्‍ली: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेविंग्स अकाउंट में जमा 1 लाख रुपये तक की रकम पर ब्याज बढ़ा दिया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अब इस रकम पर 1 परसेंट ज्यादा ब्याज देगा। जी हां बैंक ने बचत खातों पर 7 प्रतिशत तक ब्याज की पेशकश की है। यह ब्याज दर ग्राहकों को एक करोड़ रुपये तक की जमा पर मिलेगी। बता दें कि इससे पहले बैंक सेविंग्स अकाउंट में जमा 1 लाख रुपये से कम डिपॉजिट पर 6 परसेंट ब्याज दे रहा था। चलि‍ए जानते है कि देश में कौन-सा बैंक बचत खातों और सावधि जमा (एफडी) पर कितना ब्याज देता है।

IDFC First Is Giving 7 Percent Interest Know Which Banks Are Getting More Interest On Savings

 आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने बचत खातों पर 1 लाख रुपये से कम की जमा में भी 7 फीसदी का ब्याज देकर चौंका दिया है। यह बढ़त बैंक ने 1 जनवरी 2021 से ही लागू कर दी है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एफडी जमा पर भी आकर्षक ब्याज की पेशकश करता है। सात दिन से लेकर 10 साल की अवधि तक के लिए बैंक दो करोड़ रुपये से कम पर न्यूनतम 2.75 और अधिकतम 5.75 प्रतिशत ब्याज की पेशकश करता है। जबकि दो करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक के लिए समान अवधि में यह क्रमश: 2.5 प्रतिशत से लेकर 5.85 प्रतिशत वार्षि तक है।

 भारतीय स्टेट बैंक

भारतीय स्टेट बैंक

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को बचत खातों पर 31 मई 2020 के बाद से 2.70 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज देता है। हालांकि इसमें समय-समय पर परिवर्तन होता रहता है। वर्तमान में यह 2.75 प्रतिशत वार्षिक है। वहीं एफडी पर एसबीआई 3 से 5 साल की अवधि पर 5.30 प्रतिशत जबकि 5 से 10 साल की अवधि पर 5.40 प्रतिशत वार्षिक का ब्याज देता है।

 एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक

इसी तरह निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक 11 जून 2020 से बचत खातों में 50 लाख रुपये या उससे कम की जमा पर 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का भुगतान करता है। जबकि 50 लाख रुपये से अधिक की जमा पर यह ब्याज दर 3.5 प्रतिशत वार्षिक है। एचडीएफसी बैंक 7 दिन से लेकर 10 वर्ष की अवधि के लिए पांच करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 2.50 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 5 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज का भुगतान करता है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाला अतिरिक्त ब्याज लाभ शामिल है।

 पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक

सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक अपने हर तरह के ग्राहकों को 1 सितंबर 2020 के बाद से बचत खातों पर 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का भुगतान कर रहा है। पीएनबी अपनी उत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 91 दिन से लेकर 10 साल की अवधि में न्यूनतम 4.05 प्रतिशत से अधिकतम 5.35 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की पेशकश करता है।

 बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा

वहीं विलय के बाद बने तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को 1 सितंबर 2020 के बाद से 2.75 प्रतिशत वार्षिक और जबकि देश के चौथे बड़े सरकारी बैंक केनरा बैंक में 3.25 प्रतिशत से लेकर 4 प्रतिशत वार्षिक तक का ब्याज दिया जा रहा है। दो करोड़ रुपये से कम की एफडी पर बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि में 2.80 से लेकर 5.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का भुगतान करता है।

 आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक

जबकि निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को 4 जून 2020 के बाद से 50 लाख रुपये से कम की जमा पर 3 प्रतिशत वार्षिक और उससे अधिक की जमा पर 3.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देय है। आईसीआईसीआई बैंक में एफडी की ब्याज दरें 5.5 प्रतिशत वार्षिक से शुरू होती हैं।

 कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक वर्तमान में अपने ग्राहकों को एक लाख रुपये की जमा तक 3.5 प्रतिशत, एक लाख रुपये से एक करोड़ रुपये की जमा पर 4 प्रतिशत और एक करोड़ रुपये से अधिक की जमा पर 3.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का भुगतान करता है। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि में एफडी पर 2.50 से लेकर 4.58 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज अदा करता है।

 बंधन बैंक

बंधन बैंक

वहीं बंधन बैंक बचत खातों पर बाजार में यूं तो सबसे अधिक ब्याज 7.15 प्रतिशत वार्षिक देता है, लेकिन इसके लिए आपके बचत खाते में 50 करोड़ रुपये की जमा पूंजी होनी चाहिए। हालांकि एक लाख रुपये तक की जमा पर बंधन बैंक 3 प्रतिशत वार्षिक और एक लाख रुपये से 10 करोड़ रुपये की जमा तक पर 6 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करता है। बंधन बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि में एफडी पर न्यूनतम 3 प्रतिशत से 5.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का भुगतान करता है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिलती है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+