भारत में पहली बार कोई बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड पर बिना कोई ब्याज लिए कैश की सुविधा दे रही है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स लेकर आया है।
नई दिल्ली: भारत में पहली बार कोई बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड पर बिना कोई ब्याज लिए कैश की सुविधा दे रही है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स लेकर आया है। इस ऑफर में बैंक ग्राहकों को 48 दिनों के लिए इंटरेस्ट फ्री कैश एडवांस की सुविधा दे रहा है।

क्रेडिट कार्ड पर इंटरेस्ट रेट 9% से 36% के बीच
हाल ही में बैंक ने अभी 4 तरह के क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं। ये चारों क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स के विभिन्न सेगमेंट को टारगेट करते हैं। हालांकि, इन चारों क्रेडिट कार्ड में मिलने वाली कुछ सुविधाएं एक-समान हैं। इन सभी क्रेडिट कार्ड पर इंटरेस्ट रेट 9% से 36% के बीच है। वहीं, जो कस्टमर कैश निकालने के बाद समय पर इसे जमा कर देते हैं उन्हें कैश विड्रॉअल पर कोई इंटरेस्ट नहीं देना होगा।
क्रेडिट कार्ड पर इंटरेस्ट फ्री कैश की सुविधा
बैंक की इस सुविधा से ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड पर इंटरेस्ट फ्री कैश की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स के लिए जिंदगीभर के लिए फ्री रहेंगे। यानी हर साल इसके लिए मेंबरशिप फीस या एनपअस फीस नहीं देनी होगी। अगर कस्टमर इन क्रेडिट कार्ड्स के 20,000 से ऊपर का ट्रांजैक्शन करते हैं तो उन्हें मार्केट में किसी भी बैंक द्वारा दिए जा रहे रिवॉर्ड प्वाइंट से अधिक रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेगा।
4 तरह का क्रेडिट कॉर्ड लॉन्च
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 4 तरह का क्रेडिट कॉर्ड लॉन्च किए हैं। फर्स्ट मिलेनिया क्रेडिट कार्ड, फर्स्ट क्लासिक क्रेडिट कार्ड, फर्स्ट सलेक्ट क्रेडिट कार्ड और फर्स्ट वेल्थ क्रेडिट कार्ड। बैंक ने कहा है कि यह क्रेडिट कार्ड अभी केवल मौजूदा कस्टमर्स के लिए लॉन्च किए गए हैं, लेकिन अप्रैल में इस सेवा का विस्तार करते हुए बैंक इसे सभी कस्टमर्स के लिए लॉन्च करेगी।
फर्स्ट मिलेनिया क्रेडिट कार्ड लेने वाले कस्टमर्स को 90 दिनों के अंदर 15,000 रुपये खर्च करने पर 500 रुपये का वेलकम गिफ्ट वाउचर मिलेगा। इसके अलावा मूवी टिकट पर महीने में एक बार 25% डिस्काउंट मिलेगा, जिसका अधिकतम सीमा 100 रुपये होगी।
फर्स्ट क्लासिक क्रेडिट कार्ड वाले कस्टमर्स को भी फर्स्ट मिलेनिया क्रेडिट कार्ड की तरह सभी सुविधाएं मिलेंगी।
वहीं, फर्स्ट सलेक्ट कार्ड वाले कस्टमर्स को मूवी टिकट खरीदने पर महीने में 2 बार 250 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा उन्हें हर तिमाही डोमेस्टिक एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर 4 कॉम्पीमेंटरी लाउंज मिलेगा।
इसके अलावा फर्स्ट वेल्थ क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को ऊपर की सभी सुविधाओं के साथ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी 4 कॉम्पीमेंटरी लाउंज और हर तिमाही एक बार स्पा विजिट करने की सुविधा मिलेगी। इन कार्ड्स पर ग्राहकों को इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा।
बचत खाता पर दे रहा 7 प्रतिशत तक ब्याज
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने बचत खातों पर 1 लाख रुपये से कम की जमा में भी 7 फीसदी का ब्याज देकर चौंका दिया है। यह बढ़त बैंक ने 1 जनवरी 2021 से ही लागू कर दी है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एफडी जमा पर भी आकर्षक ब्याज की पेशकश करता है। सात दिन से लेकर 10 साल की अवधि तक के लिए बैंक दो करोड़ रुपये से कम पर न्यूनतम 2.75 और अधिकतम 5.75 प्रतिशत ब्याज की पेशकश करता है। जबकि दो करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक के लिए समान अवधि में यह क्रमश: 2.5 प्रतिशत से लेकर 5.85 प्रतिशत वार्षि तक है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
