UPI Payment from International Numbers: अब विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए डिजिटल लेन-देन और भी आसान हो गया है। देश के प्राइवेट क्षेत्र के लीडींग बैंक IDFC FIRST Bank ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत एनआरआई ग्राहक (NRI Customers) अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर से भी यूपीआई (UPI) के जरिए लेनदेन कर सकते हैं।
यह सुविधा न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए भारत से जुड़ी फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने का एक बेहतर विकल्प भी बनेगी।

किन देशों में शुरू हुई यह सर्विस?
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, IDFC फर्स्ट बैंक ने यह सुविधा अभी 12 प्रमुख देशों में लॉन्च की है। इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं और वे अक्सर भारत में बिल, घर खर्च या फैमिली को पैसे भेजने जैसे काम करते हैं। ये देश हैं, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, हांगकांग, मलेशिया, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), यूनाइटेड किंगडम (UK), अमेरिका (USA) इन सभी देशों के IDFC FIRST Bank के NRE और NRO खाताधारकों को यह सुविधा दी जा रही है।
कैसे काम करेगी यह सुविधा?
इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने इंटरनेशनल मोबाइल नंबर को सीधे यूपीआई प्लेटफॉर्म से लिंक कर पाएंगे। इसके बाद वे फोन पे, गूगल पे, ऐमजॉन पे जैसे यूपीआई ऐप्स के ज़रिए सीधे पेमेंट कर सकेंगे।
इस सुविधा के अंतर्गत:
बिल पेमेंट करना आसान होगा
QR कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकेंगे
किसी भी भारतीय UPI आईडी को पैसा भेज सकेंगे
और यह सब बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के किया जा सकेगा
क्या है सिक्योरिटी और चार्जेस की स्थिति?
बैंक ने स्पष्ट किया है कि इस सर्विस का फायदा उठाने पर ग्राहकों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। साथ ही, UPI पेमेंट की सिक्योरिटी इंटरनेशनल यूजर्स के लिए भी वही होगी, जो भारत में उपलब्ध है। इससे यह तय़ होता है कि विदेशी नंबर से भी UPI लेनदेन पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
बैंक अधिकारियों ने क्या कहा?
IDFC फर्स्ट बैंक के रिटेल लायबिलिटीज हेड आशीष सिंह के अनुसार, "हमारा उद्देश्य है कि ग्राहक दुनिया में कहीं भी हों, उन्हें भारतीय बैंकिंग सर्विस उसी सरलता और सुविधा के साथ मिलें जैसी वे भारत में पाते हैं। UPI इंटरनेशनल नंबर से जोड़ना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।"
इसका फायदा किसे मिलेगा?
जो भारतीय नागरिक विदेशों में रहते हैं और उनका IDFC FIRST Bank में NRE/NRO अकाउंट है, जो लोग विदेश से भारत में पैसे भेजना या बिल भुगतान करना चाहते हैं, जिन्हें अपने इंटरनेशनल नंबर से सीधा UPI एक्सेस चाहिए।
डिजिटल इंडिया अब ग्लोबल हो रहा है
IDFC FIRST Bank की यह नई पहल भारतीय डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाती है। इससे ना सिर्फ विदेशों में रहने वाले भारतीयों को राहत मिलेगी, बल्कि भारत के डिजिटल फाइनेंस इकोसिस्टम की ग्लोबल पहचान और भी मजबूत होगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications