Identical Brains Studios IPO: अगर आप आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके पास कमाई का तगड़ा मौका आने वाला है। 18 दिसंबर को आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज का आईपीओ खुलने वाला है। आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज का आईपीओ 19.95 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 36.94 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। आइए इस आईपीओ के बारे में आपको सारी डिटेल्स देते हैं।

आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज आईपीओ का अलॉटमेंट डेट (Identical Brains Studios IPO Allotment Date)
आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज का आईपीओ 18 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 20 दिसंबर को बंद होगा। आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 23 दिसंबर को होने की उम्मीद है। आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज का आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और लिस्टिंग डेट 26 दिसंबर, 2024 तय की गई है।
आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज आईपीओ का प्राइस बैंड (Identical Brains Studios IPO Price Band)
आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹51 से ₹54 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 2000 है। खुदरा निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹1,08,000 है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (4,000 शेयर) है, जिसकी राशि 2,16,000 रुपये है।
आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर
सोक्रैडामस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज आईपीओ के लिए मार्केट मेकर रिखव सिक्योरिटीज लिमिटेड है।
आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज कंपनी के बारे में खास बातें
साल 2019 में इंकॉपरेटेड, आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियो लिमिटेड कंप्यूटर-जनरेटेड विज़ुअल इफ़ेक्ट सर्विस देता है। कंपनी फ़िल्मों, वेब सीरीज़, टीवी सीरीज़, डॉक्यूमेंट्री और एड जैसी परियोजनाओं के लिए VFX सर्विस प्रदान करती है।
कंपनी ने उन फिल्मों के लिए वीएफएक्स सर्विस दी हैं जिन्हें दो फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार नामांकन, एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकन, एक दादा साहब फाल्के पुरस्कार नामांकन और सर्वश्रेष्ठ विजुएल एफेक्ट के लिए अन्य अवॉर्ड मिले हैं।
कंपनी ने वैरिएट स्टूडियोज एलएलपी के मदद से स्कैम 1992 द हर्षद मेहता स्टोरी साल 2020 में और रॉकेट बॉयज़ साल 2022 में बेस्ट विजुएल एफेक्ट के लिए दो फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार और बेस्ट विजुएल एफेक्ट के लिए फोन भूत साल 2022 के लिए एक दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी जीता है।
कंपनी कहां करेगी आईपीओ के पैसों का यूज
कंपनी आईपीओ का उपयोग कई उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।
मौजूदा अंधेरी कार्यालय और स्टूडियो को बनाने के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का वित्तपोषण करने के लिए करेगी। कलर ग्रेडिंग डिजिटल इंटरमीडिएट ("डीआई") और साउंड स्टूडियो की स्थापना के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का वित्तपोषण करने के लिए करेगी। अंधेरी में एक नया ब्रांच स्थापित करने के लिए भी इन पैसों का इस्तेमाल करेगी।
More From GoodReturns

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications