IDBI Bank Fixed Deposit: आईडीबीआई बैंक ने "आजादी का अमृत महोत्सव" थीम पर विशेष जमा योजनाएं पेश की थी। इस थीम के तहत बैंक ने एक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजना भी शुरू की थी। यह विशेष एफडी स्कीम 700 दिनों के मैच्योरिटी पिरियड के साथ लॉन्च हुई थी। बैंक इस योजना में निवेश करने वाले सामान्य नागरिकों को 7 प्रतिशत का ब्याज दर ऑफर कर रही है। इस योजना के तहत बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 700 दिनों के समय अवधि के एफडी के लिए 7.5 प्रतिशत का बेहतरीन ब्याज दर की पेशकश करता है के के बाद अब बैंक ने एक और विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पर वरिष्ट नागरिकों के लिए ब्याज दर बढ़ा दिया है। आईडीबीआई बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 555 दिनों के समय अवधि वाले सावधि जमा के लिए ब्याज दर को बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। बैंक का कहना है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए और 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए मान्य है।

आईडीबीआई बैंक ने बढ़ाया है ब्याज दर
आईडीबीआई बैंक ने भी अपनी सावधि जमा योजनाओं के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें 1 नवंबर, 2022 से लागू हैं। अब बैंक 46 से 90 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 4.25 प्रतिशत का ब्याज देगा। 91 दिनों और छह महीने के बीच परिपक्व होने वाली जमा राशि पर ग्राहकों को 4.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। छह महीने से एक दिन से लेकर 270 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर ग्राहकों को 5.25 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। 271 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम के बीच परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर 5.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। एक साल से तीन साल से कम की मैच्योरिटी अवधि वाली जमाओं पर ब्याज दर 6.25 फीसदी होगी। बैंक तीन साल से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.10 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

आईडीबीआई बैंक वरिष्ठ नागरिक FD पर ब्याज दरें
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 46 से 90 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.75 फीसदी का ब्याज दर देगा। 91 दिनों से छह महीने के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। आईडीबीआई बैंक छह महीने और एक दिन से 270 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर निवेशकों को 5.75 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। 271 दिनों से लेकर एक साल से कम की अवधि में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दर 6 फीसदी रहेगी। एक साल से तीन साल से कम के बीच मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 6.75 फीसदी मिलेगी। तीन साल एक दिन और 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.6 फीसदी की दर से बैंक ब्याज देगा।
7 दिनों से कम जमा के लिए कोई ब्याज नहीं मिलेगा
बैंक ने कहा कि आईडीबीआई बैंक के एफडी ग्राहकों को सात दिनों से कम समय के जमा के लिए कोई ब्याज नहीं मिलेगा। उदाहरण के लिए, यदि कोई ग्राहक पांच साल के लिए जमा करता है और अगर वह एक वर्ष के बाद समय से पहले जमा को क्लोज करता है तो उसे एक वर्ष के एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर दी जाएगी।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications