आईडीबीआई बैंक में अगर आपका भी खाता है तो यह खबर जरूर पढ़ें। प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईडीबीआई बैंक ने एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है।
नई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक में अगर आपका भी खाता है तो यह खबर जरूर पढ़ें। प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईडीबीआई बैंक ने एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है। आईडीबीआई बैंक ने इस संबंध में अपने ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी है।

1 दिसंबर 2019 से लागू होगा नया नियम
बैंक ने एसएमएस में आईडीबीआई बैंक ने ग्राहकों को कहा है कि अगर वे नॉन आईडीबीआई बैंक एटीएम से पैसे निकालते हैं और यह ट्रांजैक्शन कम बैलेंस होने की वजह से फेल हो जाता है तो ग्राहकों को इसके लिए 20 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज देना होगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही बैंक ने यह भी जानकारी दी है कि एटीएम ट्रांजैक्शन का यह नया नियम 1 दिसंबर 2019 से लागू हो जाएगा।
सीमा से अधिक ट्रांजैक्शन करने पर 20 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज
जानकारी दें कि प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के अधिकतर बैंक मुफ्त में ही एटीएम ट्रांजैक्शन मुहैया कराते हैं। लेकिन, इसकी एक तल लीमिट करने के बाद ग्राहकों को चार्ज देना होता है। आईडीबीआई बैंक अपने एटीएम पर अनलिमिटेड एटीएम ट्रांजैक्शन की मुहैया कराता है, लेकिन अन्य बैंकों के एटीएम पर यह सीमा एक माह में अधिकतम 5 ट्रांजैक्शन की ही होती है। इस सीमा से अधिक ट्रांजैक्शन करने पर 20 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन फाइनेंशियल चार्ज देना पड़ता है। नॉन-फाइनेंशियल चार्ज 8 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन होता है।
जानें दूसरे बैंक एटीएम ट्रांजैक्शन पर कितना चार्ज वसूलते
आईडीबीआई बैंक के अलावा अन्य बैंक भी दूसरे बैंकों के एटीएम ट्रांजैक्शन पर चार्ज वसूलते हैं। बैंकों ऑफ बड़ौदा भी इसके लिए 20 रुपये फाइनेंशियल चार्ज और 8 रुपये नॉन-फाइनेंशियल चार्ज के तौर पर वसूलता है।
कोटक महिंद्रा बैंक इसके लिए फाइनेंशियल चार्ज के तौर पर 20 रुपये व जीएसटी और नॉन-फाइनेंशियल चार्ज के तौर पर 8.50 रुपये और जीएसटी वसूलता है।
पंजाब नेशनल बैंक में भी एक माह में अन्य बैंकों से एटीएम ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा 5 ट्रांजैक्शन है। पीएनबी अन्य बैंकों के एटीएम से तय सीमा से अधिक ट्रांजैक्शन करने पर फाइनेंशियल चार्ज और नॉन-फाइनेंशियल चार्ज के तौर पर 20-20 रुपये वसूलता है।
केनरा बैंक में इसके लिए फाइनेंशियल चार्ज 20 रुपये और नॉन-फाइनेंशियल चार्ज 10 रुपये और जीएसटी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications