IDBI Bank Jobs 2025: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए IDBI बैंक जॉब का मौका लेकर आया है। बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 अप्रैल से idbibank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से कुल 119 पदों को भरा जाएगा और आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अप्रैल तक है।

IDBI बैंक इन पदों पर कर रहा है भर्ती (IDBI Bank Recruitment 2025)
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) ग्रेड डी के 8 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) ग्रेड सी के 42 पदों पर और मैनेजर ग्रेड बी के 69 पदों पर भर्ती होगी। आवेदकों को आवेदन करने से पहले यह चेक कर लेना चाहिए कि वह किस पद के लिए अप्लाई करने वाले हैं।
इतनी है एप्लिकेशन फीस (IDBI Bank Jobs 2025 Application Fees)
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस देनी होगी। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए एप्लिकेशन फीस 1050 रुपये है। इसके अलावा एससी और एसटी उम्मीदवारों को 250 रुपये भरने होंगे। भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस या मोबाइल वॉलेट से किया जा सकता है।
इतनी मिलेगी सैलरी (IDBI Bank Job Post Salary)
इस वैकेंसी के लिए पदों के अनुसार योग्यता की मांग की गई है और इसमें स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को ग्रेड डी के तहत सैलरी मिलेगी। इस पद पर सैलरी 1,02,300 रुपये से 1,20,940 रुपये तक होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। अप्लाई करने के लिए किसी भी संस्थान से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए (वित्त) कंप्लीट करना जरूरी है।
ऐसे होगा IDBI बैंक में सेलेक्शन
इन पदों के लिए सेलेक्शन प्रोसेस में कई पार्ट्स शामिल हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों को उम्र, योग्यता और अनुभव जैसे स्टैंडर्ड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसको पास करने वालों को ग्रुप डिस्कशन या पर्नसल इंटरव्यू का हिस्सा बनाया जाएगा।
इस तरह करें IDBI बैंक की जॉब्स के लिए अप्लाई (IDBI Bank Jobs 2025 Apply Process)
सबसे पहले IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर "Careers" या "Current Openings" लिंक पर क्लिक करें।
फिर अब Apply Online for Various Post के लिंक पर जाना होगा।
इसके बाद नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता को कंफर्म करें।
निर्धारित डेट के अंदर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
अब डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
