IDBI Bank Jobs 2025: बैंक में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए खास मौका आ गया है। IDBI बैंक ने Specialist Officer के 119 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए उम्मीदवार 7 अप्रैल 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस आप स्टेप-बाय-स्टेप देख सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती (IDBI Bank Recruitment 2025)
आईडीबीआई बैंक की तरफ से कुल 119 पदों पर लोगों को नौकरी दी जाएगी। इसमें मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM), डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) भी शामिल है। आवेदन करने का प्रोसेस ऑनलाइन है। इसके लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
ये है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (IDBI Bank Recruitment 2025 Eligibility Criteria)
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) पद के लिए उम्मीदवार के पास BE/B.Tech, MBA, या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आपकी उम्र 35 साल से 45 साल तक ही होनी चाहिए और साथ ही आपके पास इस सेक्टर में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।
इसके अलावा असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) के पद के लिए अप्लाई करने वालों के पास MBA, CA, ICWA, LLB में से कोई भी डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ-साथ 28 साल से 40 साल तक की उम्र होना जरूरी है। 7-10 साल का आपको इस सेक्टर में काम करने का एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है।
मैनेजर पद के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए। इसमें B.Tech, MCA, MBA आदि होना जरूरी है। साथ ही, आपकी उम्र 25 से 35 साल की होनी चाहिए। इसके अलावा 3-7 वर्ष का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। इसके अलावा लीगल, रिस्क मैनेजमेंट, फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट आदि के पदों की वैकेंसी के लिए अप्लाई करने से पहले इनकी योग्यता वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
इस तरह करें आईडीबीआई बैंक में जॉब के लिए अप्लाई (How to apply for IDBI Bank Recruitment 2025)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- www.idbibank.in
- फिर 'Careers' सेक्शन में जाएं और 'Current Openings' पर क्लिक करें।
- इसके बाद'Recruitment of Specialist Officer - 2025-26' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद जरूरी डॉयूमेंट्स को अपलोड करें।
- फिर आवेदन फीस का भुगतान करें और एप्लिकेशन फॉर्म जमा करें और इसकी एक कॉपी सेव कर लें।
ऐसे होगा सेलेक्शन (IDBI Bank Recruitment 2025 Details)
उम्मीदवारों का चयन इनिशियल स्क्रीनिंग, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू से किया जाएगा। इन पोस्ट पर सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को अलग-अलग सैलरी दी जाएगी। DGM(डिप्टी जनरल मैनेजर) के पद पर सेलेक्टेड उम्मीदवार को ₹1.97 लाख रुपये हर महीने मिलेंगे। इसके अलावा AGM की पोस्ट पर ₹1.28 लाख रुपये मिलेंगे और मैनेजर की पोस्ट पर ₹84,000 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications