IDBI Bank Jobs 2024: अगर आप जॉब का मौका ढूंढ़ रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। IDBI बैंक बंपर नौकरी देने वाला है। आईडीबीआई ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड 'O') के 600 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी हो गई है। आइए इसके बारे में आपको पूरी डिटेल्स बताते हैं।

बैंक में जॉब के लिए एलिजिबिलटी (IDBI Bank Recruitment Apply Process 2024)
अगर आप इस बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको एलिजिबिलटी को पूरा करना जरूरी है। आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (जनरलिस्ट) के लिए ऐसा कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है जिसने ग्रेजुएशन कंप्लीट कर रखा हो। इसके अलावा ग्रेड 'O' स्पेशलिस्ट के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने बीएससी, बीटेक, बीई किया हो। इसके अलावा, एग्रीकल्चर, एनिमल हसबैंडरी, वेटनरी साइंस, हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग,फॉरेस्ट्री, डेयरी साइंस, और फूड साइंस में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने वाले व्यक्ति की मिनिमम उम्र 20 और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2024 के अनुसार की जाएगी।
ऐसे करें इस IDBI बैंक में जॉब के लिए अप्लाई
IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन 21 नवंबर से शुरू होगा और आवेदन की लास्ट डेट 30 नवंबर तक है। आवेदन करने के लिए आप IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन विंडो 30 नवंबर तक खुली रहेगी। इस बैंक में सेलेक्शन के लिए परिक्षा में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए पासिंग मार्क्स 60 फीसदी निर्धारित किए गए है और एसटी और एससी के लिए पासिंग मार्क्स 55 फीसदी तय किया गया है।
इतनी मिलेगी आपको सैलरी
चयनित उम्मीदवारों का वेतन पैकेज सालाना 6.14 लाख रुपये से 6.50 लाख रुपये के बीच हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications