
IDBI Bank : आईडीबीआई बैंक ने अपनी 2 करोड़ रूपये के कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर अपनी ब्याज की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक की तरफ से यह बढ़ोतरी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के बाद की गई है। आरबीआई की रेपो रेट की बढ़ोतरी के बाद अब रेपो रेट बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गया है। जिसके बाद बैंक 700 दिनों वाली स्पेशल डिपॉजिट पर आम लोगों को 7.25 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 8 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, न्यू एफडी की ब्याज दरें आज यानी 13 फरवरी, 2023 से प्रभावी हैं।
आईडीबीआई बैंक की एफडी की ब्याज दरें
बैंक 7 से 20 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 प्रतिशत और 31 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाई एफडी पर 3.35 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अभी बैंक 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.25 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वही, आईडीबीआई बैंक अपनी 91 दिनों से 6 महीने वाली एफडी जमा योजना है। इसमें 4.75 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
अन्य अवधि की एफडी में ब्याज दरें
बैंक 6 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल में मैच्योर होने वाली जो जमा है। इसमें अब 5.50 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप 1 साल से लेकर 2 साल तक वाली एफडी में निवेश करते है, तो फिर आपको 6.75 प्रतिशत (444 दिन और 700 दिन छोड़कर) के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। आईडीबीआई बैंक अब 2 साल से 3 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके साथ ही बैंक 3 साल से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली जो जमा है। इसमें बैंक 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। अगर आप 5 साल को टैक्स सेवर एफडी पर अलग निवेश करते है, तो फिर आम लोगों को 6.25 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है और सीनियर सिटीजन को 7.00 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
रिटायर्ड सीनियर सिटीजन के लिए 1 प्रतिशत का सामान्य मार्क-अप उपलब्ध होगा
बैंक ने नमन सीनियर नागरिक डिपॉजिट, वृद्ध वयस्कों के लिए एक स्पेशल सावधि जमा कार्यक्रम को बैंक की तरफ से 20 अप्रैल, 2022 को पेश किया गया था। इस कार्यक्रम के मुताबिक, रेसिडेंट सीनियर सिटीजन कस्टमर्स हर वर्ष 0.50 प्रतिशत मौजूदा दर के अतिरिक्त दर के अलावा 0.25 प्रतिशत ब्याज दर प्राप्त करने का हकदार है। उनके लिए दर है। इसमें कुल 0.75 प्रतिशत फायदा होगा। यह को स्कीम है। सिर्फ 1 साल से ज्यादा और 10 साल तक अवधि में मैच्योर होने वाली स्कीम के लिए लागू है और यह केवल 31 मार्च 2023 के आखिरी तक सक्रिय है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, रिटायर्ड सीनियर सिटीजन के लिए 1 प्रतिशत का सामान्य मार्क-अप उपलब्ध होगा।
444 और 700 दिनों की स्कीम
वही, 13 फरवरी 2023 से आईडीबीआई बैंक ने 444 दिनों वाली और 700 दिनों की स्कीम शुरू की। 444 दिनों वाली स्पेशल स्कीम में आम जनता को 7.15 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.90 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। 700 दिनों वाले में आम नागरिक को 7.25 प्रतिशत की दर दे ब्याज मिलेगा और सीनियर सिटीजन को 8 प्रतिशत की ब्याज दर दे ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications