नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार में ढेर सारी सरकारी कंपनियां लिस्ट हैं। इसमें से कई सरकारी कंपनियां बहुत ही अच्छा कारोबार कर रही हैं। ऐसी सरकारी कंपनियों में निवेश कर अच्छी कमाई की जा सकती है। हाल ही में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी एक रिसर्च रिपोर्ट जारी की है। इस रिसर्च रिपोर्ट में 5 चुनिंदा सरकारी कंपनियों को जिक्र किया गया है। ऐसे में अगर निवेश चाहें तो इनमें निवेश कर कमाई कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि यह 5 सरकारी कंपनियां कौन सी हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि उसने इस कंपनियों को फंडामेंटल एनालेसिस और टक्निकल एनालेसिस के बाद सिलेक्ट किया है। इन कंपनियों में लार्ज कैस से लेकर स्मॉल कैप तक की कंपनियां शामिल हैं।
हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी सलाह में हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के शेयर को नंबर एक पर रखा है। देश में जिस तरह से रक्षा क्षेत्र को खोला जा रहा है, उससे कंपनी की संभावना बेहतर हो रही है। हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का शेयर शुक्रवार को 864 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। कंपनी के शेयर में केवल नवंबर में ही 30 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। जहां तक कंपनी के एक साल के उच्चतम स्तर की बात है तो यह 1423 रुपये था। ऐसे में इस शेयर में इस वक्त भी निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी सलाह में भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को भी स्थान दिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस शेयर को भी रक्षा क्षेत्र खुलने का खूब फायदा होने की उम्मीद है। शुक्रवार को यह शेयर 121 रुपये के आसपास बंद हुआ है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि मीडियम समय में इस शेयर में निवेश कर फायदा कमाया जा सकता है।
कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इस शेयर को भी स्थान दिया है। कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर शुक्रवार को 405 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का कहना है कि देश से आयात निर्यात बढ़ने की उम्मीद है, जिससे इस कंपनी को फायदा होने की उम्मीद है।
कोचीन शिपयार्ड
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कोचीन शिपयार्ड में निवेश की सलाह दी है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 369 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं कंपनी का शेयर एक साल में 491 रुपये तक जा चुका है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि यह अभी अच्छा रिटर्न दे सकता है।
राइट्स लिमिटेड
रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकनोमिक सर्विस (राइट्स लिमिटेड) के शेयर में भी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने निवेश की सलाह दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि केवल नवंबर में ही यह शेयर करीब 14 फीसदी बढ़ चुका है। इस रिपोर्ट के अनुसार अभी इस शेयर में 6 माह में करीब 15 फीसदी तक की बढ़त और देखी जा सकती है। यह शेयर शुक्रवार को 271 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं इसका एक साल का उच्चतम स्तर 278 रुपये का है।
नोट : निवेश की यह सलाह आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार दी गई है। ऐसे में जरूरी है कि कोई भी निवेश करने के पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क जरूर कर लें।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
