ICICI Pru gets Rs 492 crore tax evasion notice: आईसीआईसीआई समूह की बड़ी कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ को टीएसटी की देनदारी न चुकाने पर 492 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया गया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि वह नियमों के तहत इस मामले का सामना करेगी। इस खबर के बाद भी आज कंपनी के शेयर में तेजी है।
डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ को शो कॉज कम डिमांड नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के तहत कंपनी से 492.06 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाने को कहा गया है।

नोटिस के अनुसार आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ पर यह मामला जुलाई 2017 से लेकर जुलाई 2022 के बीच का है। शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार कंपनी ने जांच के दौरान ही 190 करोड़ रुपये जमा करा दिया है। हालांकि कंपनी ने आरोपों को स्वीकार नहीं किया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का कहना है कि वह जीएसटी अधिनियम 2017 के तहत जीएसटी क्रेडिट कंप्लांयस के लिए अधिकृत थी। लेकिन विभाग ने कंपनी को इनपुट टैक्स क्रेडिट का नोटिस जारी किया है।
इनपुट टैक्स क्रेडिट उसे कहते हैं, जो कुल टैक्स में से पहले से चुकाए टैक्स को कम करके जमा किया जा सकता है। यानी जितना टैक्स पहले से जमा है, उसे इनपुट टैक्स कहा जाता है। और बाद में जो टैक्स चुकाया जाता है उसे आउटपुट टैक्स कहा जाता है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का कहना है कि वह जीएसटी के नियमों के तहत इनपुट टैक्स क्रेडिट सुविधा का इस्तेमाल कर सकती थी।
ध्यान रहे कि जीएसटी की रेवेन्यू लीकेज रोकने वाली टीम करीब 30 बीमा कंपनियों के खिलाफ जांच कर रही है। इनमें से 6 कंपनियों के खिलाफ जांच पूरी कर ली गई है। जिन कंपनियों के खिलाफ जांच पूरी हो रही है, उनको नोटिस जारी किया जा रहा है।
इसी तरह का एक नोटिस एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस को भी जारी किया गया था। यह नोटिस पिछले हफ्ते ही जारी किया गया है। इस नोटिस के तहत 942.18 रुपये के टैक्स की मांग की गई है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का शेयर आज सुबह 11 बजे करीब 565 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 2 रुपये की तेजी है। हालांकि यह शेयर सुबह एक समय पर 558 रुपये तक चला गया था। अब उस गिरावट से यह शेयर उबर गया है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications