आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने मंगलवार को अपने एटीएम से 'कार्डलेस कैश विड्रॉल' की सुविधा शुरू करने की घोषणा की।
नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने मंगलवार को अपने एटीएम से 'कार्डलेस कैश विड्रॉल' की सुविधा शुरू करने की घोषणा की। इस सुविधा से ग्राहक बैंक के मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन 'आईमोबाइल' के जरिए बैंक के 15,000 से अधिक एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। यह डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना नकदी निकालने का एक सरल और सुविधाजनक तरीका है। बता दें कि इस सुविधा के तहत रोजाना लेनदेन सीमा के साथ-साथ लेनदेन की सीमा 20,000 रुपए पर सेट की गई है। SBI एटीएम कार्ड को एक्टिवेट करने का तरीका जानें यहां ये भी पढ़ें
बैंक शुरू से ही डिजिटल नवाचारों में सबसे आगे
आईसीआईसीआई बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने इस सुविधा की जानकारी देते हुए कहा कि , आईसीआईसीआई बैंक शुरू से ही डिजिटल नवाचारों में सबसे आगे रहा है। इसी सिलसिले में कार्डलेस कैश विड्रॉल की पेशकश हमारे ग्राहकों को अपने मोबाइल फोन की सुविधा से हर रोज उपयोग और खरीदारी के लिए सुरक्षित रूप से और आसानी से नकदी निकालने में सक्षम बनाती है। डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से नकद निकासी का यह प्रस्ताव ग्राहकों को एक तेज और अनूठा अनुभव प्रदान करता है। आईईसीआईसीआई बैंक में सभी चैनलों और टच-पॉइंट्स में नवीन टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। इस तरह ग्राहकों के लिए बैंकिंग को और अधिक सुविधाजनक बनानएंगे।
'कार्डलैस कैश विड्रॉल' सुविधा के फायदे
- रोजाना उपयोग के लिहाज से नकदी निकालने के लिए डेबिट कार्ड साथ ले जाने या एटीएम पिन को याद रखने और उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं।
- आईसीआईसीआई बैंक के 15,000 से अधिक एटीएम में उपलब्ध सुविधा।
- रोजाना 20,000 रुपए तक की नकदी निकाली जा सकती है।
- आईमोबाइल का उपयोग करके नकद निकासी का सुरक्षित और भरोसेमंद तरीका।
जानिए पैसे निकालने का तरीका
- 'आईमोबाइल ऐप' में लॉग इन करें, और "सर्विस एण्ड कैश विड्रॉल एट आईसीआईसीआई बैंक एटीएम" ऑप्शन चुनें।
- राशि दर्ज करें, खाता संख्या चुनें, 4 अंकों का अस्थायी पिन बनाएं और सबमिट करें।
- तुरंत एक रेफरेंस ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त करें।
- आईसीआईसीआई बैंक के किसी भी एटीएम पर जाएं।
- 'कार्डलैस कैश विड्रॉल' चुनें मोबाइल नंबर, रेफरेंस ओटीपी नंबर, एटीएम पिन और राशि डालें।
- इसके बाद आपको पैसा प्राप्त हो जाएगा।
- नकद निकासी का अनुरोध और ओटीपी अगले दिन आधी रात तक मान्य रहेगा।
- जानकारी दें कि आईसीआईसीआई बैंक के नजदीकी एटीएम की जानकारी हासिल करने के लिए क्लिक करें- http://bit.ly/ICICIATMS जाएं।
एसबीआई ने भी दी है सुविधा
हाल में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने भी कार्डलेस कैश विथड्रॉल की सुविधा दी है। एसबीआई ने नए साल में 1 जनवरी से एटीएम से कैश निकालने की एक नई टेक्नोलॉजी की शुरुआत की जिसमें कस्टमर ओटीपी के जरिये एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। बैंक की इस पहल का मकसद एटीएम में पैसे निकालने में होने वाले धोखाधड़ी को रोकना है। एसबीआई यह सुविधा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक दे रही है। यह सुविधा उन कस्टमर को मिलेगी जिन्हें एटीएम से 10000 रुपये से ज्यादा कैश निकालने होंगे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications