नयी दिल्ली। देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने एक खास डेबिट कार्ड फैसिलिटी शुरू की है। बैंक की तरफ से आपको लोन लेने पर डेबिट कार्ड दिया जाएगा। ये लोन आपको सिक्योरिटीज (Loan Against Securities या एलएएस) पर लेना होगा। आईसीआईसीआई बैंक का ये कार्ड वीजा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आप इस कार्ड का इस्तेमाल सभी घरेलू मर्चेंट प्रतिष्ठानों पर पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) पर कर सकते हैं। मंजूर हुई एलएएस राशि इस्तेमाल करके आप ई-कॉमर्स पोर्टल पर भुगतान जैसी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कर सकेंगे।

आईसीआईसीआई बैंक बना पहला बैंक
आईसीआईसीआई बैंक देश का पहला बैंक है जिसने ऐसा डेबिट कार्ड लॉन्च किया है। आरबीआई की तरफ से उन ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक कार्ड जारी करने की अनुमति देने, जो ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाते हैं, के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने सबसे पहले इस तरह का कार्ड जारी किया है। ओवरड्राफ्ट एक तरह का पर्सनल लोन होता है, जिसमें किसी तरह की स्पेसिफिक रोक-टोक नहीं होती।
क्या मिलेंगे फायदे
कार्ड पर पीओएस और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए प्रत्येक दिन 3 लाख रुपये की अधिकतम लेनदेन सीमा मिलेगी। बैंक इस सुविधा के तहत ग्राहकों को एक डिजिटल कार्ड देगा, जो एक दिन के अंदर आईमोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा। कार्ड एलएएस अकाउंट को रिन्यू कराने पर ऑटोमैटिक रूप से रिन्यू हो जाता है। ग्राहक इस डेबिट कार्ड पर एलएएस बैलेंस का इस्तेमाल कर सकेंगे।
किसे मिलेगा कार्ड
ये डेबिट कार्ड उन नए ग्राहकों को जारी किया जाएगा जो एलएएस का लाभ उठाएंगे। एलएएस अकाउंट के रिन्यू होने पर ये ऑटोमैटिक रूप से रिन्यू हो जाएगा। ग्राहकों को एलएएस का लाभ उठाने के एक दिन के अंदर आपको एक डिजिटल डेबिट कार्ड दिया जाएगा है, जिसे बैंक के मोबाइल ऐप iMobile पर एक्सेस किया जा सकता है। इस डिजिटल कार्ड का उपयोग करके आप ऑनलाइन लेनदेन करना शुरू कर सकते हैं। आपको सात व्यावसायिक दिनों के अंदर फिजिकल कार्ड भी दिया जाएगा। एलएएस के मौजूदा ग्राहकों को भी जल्द ही यह कार्ड मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
