ICICI Bank Service charges: अगर आपका खाता ICICI Bank में है, तो तुरंत सावधान हो जाइए। बैंक ने ग्राहकों की जेब ढीली करनी शुरू कर दी है। इससे पहले बैंक ने न्यूनतम बैलेंस पर ग्राहकों को बड़ा झटका दिया था। इसके बाद अब एक बार फिर ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, बैंक ने अपने नए बचत खाताधारकों के लिए कई सेवा शुल्क बढ़ा दिए हैं। यह बदलाव 1 अगस्त 2025 से लागू हो गया है।

इन बढ़े हुए सेवा शुल्कों का सीधा असर एटीएम का इस्तेमाल, शाखा में नकदी जमा या निकालना, न्यूनतम बैलेंस समेत कई बैंकिंग सेवाओं पर पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं, तो इन नए नियमों को ध्यान से समझना जरूरी है ताकि अनावश्यक अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।
नकदी जमा करने और निकालने पर शुल्क बढ़ा
ईटी के मुताबिक, बैंक ने शाखा में या कैश रिसाइकलर मशीन (CRM) के जरिए नकदी जमा करने और निकालने पर नई सीमाएं और शुल्क लगा दिए हैं। आप आईसीआईसीआई बैंक से हर महीने तीन बार मुफ़्त में नकद लेनदेन कर सकते हैं। इसके बाद हर लेनदेन पर 150 रुपये का शुल्क लगेगा। वहीं, एक महीने में 1 लाख रुपये तक नकद जमा करने या निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
इस सीमा को पार करने के बाद, प्रत्येक 1,000 रुपये पर 3.5 रुपये या 150 रुपये (जो भी अधिक हो) का शुल्क लगेगा। यदि किसी लेनदेन में मुफ्त सीमा और मूल्य सीमा दोनों पार हो जाती हैं, तो बैंक अधिक राशि का शुल्क लेगा। तीसरे पक्ष से जमा या निकासी की सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति लेनदेन कर दी गई है।
ATM के इस्तेमाल पर शुल्क बढ़ा
ATM से नकद निकासी और बैलेंस पूछताछ जैसी सेवाओं पर नए शुल्क लगाए गए हैं। गैर-ICICI Bank एटीएम (मेट्रो शहरों में) - मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर और हैदराबाद में 3 फ्री लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों सहित) दिए गए हैं। इसके बाद प्रत्येक वित्तीय लेनदेन पर 23 रुपये और प्रत्येक गैर-वित्तीय लेनदेन पर 8.5 रुपये का शुल्क लगाया गया है।
अन्य स्थानों पर - 5 फ्री लेनदेन दिए जाते हैं। इसके बाद शुल्क लगाया जाएगा। वहीं, विदेश में एटीएम का उपयोग करने पर प्रत्येक निकासी पर 125 रुपये + 3.5 प्रतिशत करेंसी बदलाव शुल्क लगाया जाएगा। गैर-वित्तीय लेनदेन पर 25 रुपये प्रति लेनदेन शुल्क लगाया गया है।
आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से लेनदेन
आईसीआईसीआई बैंक के अपने एटीएम पर प्रति माह 5 वित्तीय लेनदेन निःशुल्क कर दिए गए हैं। इसके बाद, प्रत्येक वित्तीय लेनदेन पर 23 रुपये का शुल्क लगाया गया है। हालांकि, बैलेंस पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट और पिन बदलाव जैसी गैर-वित्तीय सेवाएं फ्री कर दी गई हैं।
नकद जमा शुल्क
अगर आप बैंक के कार्य समय के बाद शाम 4:30 बजे से सुबह 9 बजे के बीच या बैंक अवकाश के दिन नकद जमा करते हैं और यह राशि 10,000 रुपये (एक या अधिक लेनदेन में) से अधिक है, तो आपको प्रति लेनदेन 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह शुल्क नकद लेनदेन शुल्क से अलग होगा।
अन्य सेवा शुल्क
- बैंक से डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाने के लिए, प्रत्येक 1,000 रुपये पर 2 रुपये का शुल्क लगेगा, न्यूनतम 50 रुपये और अधिकतम 15,000 रुपये।
- डेबिट कार्ड का वार्षिक शुल्क बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसे 150 रुपये कर दिया गया है।
- कार्ड बदलने का शुल्क बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है।
- SMS अलर्ट सेवा- प्रत्येक SMS के लिए 15 पैसे का शुल्क लगेगा, एक तिमाही में अधिकतम 100 रुपये तक।
- RTGS (शाखा से) - 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच के लेनदेन पर 20 रुपये और 5 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन पर 45 रुपये का शुल्क लगेगा।
- NEFT और IMPS (ऑनलाइन) - फ्री
- शाखा लेनदेन शुल्क- 10,000 रुपये तक के लिए 2.25 रुपये, 10,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक के लिए 4.75 रुपये, 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक के लिए 14.75 रुपये और 2 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक के लिए 24.75 रुपये।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications