नई दिल्ली, अप्रैल 24। देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक को जनवरी-मार्च तिमाही में अच्छा खास मुनाफा हुआ है। बता दें कि बैंक को वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2021) में आईसीआईसीआई बैंक को 4402.61 करोड़ रु का मुनाफा हुआ है, जो 2019-20 की समान तिमाही के मुकाबले 1221.4 करोड़ रु का मुनाफा हुआ था। यानी बैंक के मुनाफे में 260.5 फीसदी की धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है। आगे जानिए बाकी आंकड़े।

शुद्ध ब्याज इनकम भी बढ़ी
किसी भी बैंक के लिए शुद्ध ब्याज इनकम बहुत अहम होती है। जनवरी-मार्च तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की शुद्ध ब्याज इनकम (प्राप्त ब्याज और जमाकर्ताओं को चुकाए गए ब्याज का अंतर) में भी साल दर साल आधार पर 16.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बैंक की शुद्ध ब्याज इनकम 8926.9 करोड़ रु से बढ़ कर 10,431.13 करोड़ रु रही।
बढ़े एडवांस और लोन पोर्टफोलियो
मार्च 2021 तक बैंक के एडवांसेज 7.33 लाख करोड़ रुपये के हो गए, जो पिछले साल की इसी तिथि के मुकाबले 14 फीसदी अधिक है। बैंक के रिटेल लोन पोर्टफोलियो में 20 फीसदी की बढ़त हुई, जो इसके कुल लोन पोर्टफोलियो में 67 फीसदी योगदान रखते हैं। बैंक ने कहा कि उसके पास मार्च 2021 के अंत में 5,266 शाखाओं और 14,136 एटीएम का नेटवर्क था।
प्रोविजन और आक्समिक खर्चे
बैंक के प्रोविजन और आक्समिक खर्चे साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में 51.7 फीसदी घट कर 2883.47 करोड़ रु के रह गए, मगर तिमाही दर तिमाही आधार पर यह 5.2 फीसदी बढ़े। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का एनपीए अनुपात 1.26 फीसदी से घट कर 1.14 फीसदी रह गया। बैंक की गैर ब्याज इनकम 3.4 फीसदी घट कर 4111.35 करोड़ रु रह गयी। वहीं फी इनकम 6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3815 करोड़ रु की रही।
पूरे वित्त वर्ष में प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक का मुनाफा 2019-20 के मुकाबले 104.2 फीसदी बढ़ कर 16192.68 करोड़ रु रहा। वहीं इसकी शुद्ध इनकम 17.2 फीसदी बढ़ कर 38989.43 करोड़ रु की रही। बता दें कि बैंक ने प्रति शेयर 2 रु के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
