ICICI Bank ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 36 फीसदी बढ़ा है और यह 10 हजार 261 करोड़ रु हो गया है। कंपनी को पिछले वर्ष की समान तिमाही में 7 हजार 557 करोड़ 8 लाख रु का मुनाफा हुआ था।
तिमाही के दौरान नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) वार्षिक आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 18 हजार 308 करोड़ रु हो गई, जो एक वर्ष पहले की तिमाही में 14 हजार 786 करोड़ 8 लाख रुपये थी।

शुक्रवार 20 अक्टूबर 2023 को आईसीआईसीआई बैंक का शेयर एनएसई पर 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 934 रु के स्तर पर बंद हुआ।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय वार्षिक आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 40 हजार 697 करोड़ रु हो गई। तिमाही में प्रोविजन तेजी से गिरकर 583 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पहले 1 हजार 645 करोड़ रु था।
सितंबर के अंत तक ग्रॉस एनपीए रेश्यो 2.48 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले के 3.19 फीसदी और एक तिमाही पहले के 2.76 फीसदी से कम है।
सितंबर के अंत तक कैपिटल एडेक्केसी रेश्यो 16.07 फीसदी रहा, जो एक तिमाही पहले 16.71 प्रतिशत था। तिमाही में ऑपरेशनल एक वर्ष पहले के 8,161.36 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,855.3 करोड़ रुपये हो गया। 30 सितंबर तक एनपीए पर प्रोविजन कवरेज रेश्यो 82.6 प्रतिशत था।
30 सितंबर 2023 को टोटल पीरियड-एंड डिपॉजिट 18.8 प्रतिशत वार्षिक बढ़ कर 12,94,742 करोड़ रुपये हो गई। चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में एवरेज करंट अकाउंट और सेविंग अकाउंट रेश्यो 40.8 प्रतिशत रहा। 30 सितंबर 2023 को डोमेस्टिक लोन पोर्टफोलियो वार्षिक आधार पर 19.3 प्रतिशत बढ़कर 10,74,206 करोड़ रु हो गया।
शेयर का हाल
इसके शेयर में पिछले 6 महीने में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली हैं।
यह भी पढ़ें: Home loan की टेंशन करना चाहते हैं जल्दी दूर, आपनाएं ये तरीके
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
