आप भी अकसर शॉपिंग करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। खासकर आज कल के वयस्थ जीवन-शैली में लोग वीकइंड पर ही शॉपिंग करने की योजना बनाते है।
नई दिल्ली: आप भी अकसर शॉपिंग करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। खासकर आज कल के वयस्थ जीवन-शैली में लोग वीकइंड पर ही शॉपिंग करने की योजना बनाते है। दरअसल प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने अपने ग्राहकों को एक विशेष ऑफर की पेशकश की है। जिसके तहत आप वीकइंड स्पेशल ऑफर का लाभ उठा सकते है। आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं और इस बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते हैं, तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
31 दिसंबर तक ऑफर का उठाएं लाभ
आईसीआईसीआई बैंक इन दिनों वीकइंड स्पेशल ऑफर के तहत अपने ग्राहकों को इन कार्ड के जरिये ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहा है। यह ऑफर 31 दिसंबर 2019 तक वैध है। सप्ताह के प्रति शनिवार और रविवार को आप ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकॉर्ट से खरीदारी कर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके खरीदारी की न्यूनतम राशि 14999 रुपये होनी चाहिए। हालांकि इस दौरान आपको अधिकतम 1000 रुपये की छूट ही मिलेगी।
अधिकतम 1000 रुपये की छूट
बता दें कि फ्लिपकॉर्ट के अलावा आप ई-कॉमर्स कंपनी टाटा क्लिक पर भी शनिवार और रविवार को शॉपिंग के दौरान पांच फीसदी की छूट पा सकते हैं। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके खरीदारी की न्यूनतम राशि 10000 रुपये होनी चाहिए। हालांकि आपको अधिकतम 1000 रुपये की छूट ही मिलेगी।
शुरू हुआ फ्लिपकार्ट पर ईयर एंड सेल
दूसरी तरफ आपको बता दें सस्ते स्मार्टफोन खरीदने का आज से अच्छा मौका मिल रहा है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर 'ईयर एंड सेल' आ गई है। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल का आगाज 21 दिसंबर यानि आज से शुरू होकर यह 23 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में ई-कॉमर्स कंपनी कई शानदार ऑफर दे रही है। फ्लिपकार्ट ने एक टीजर पेज जारी कर सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। बता दें कि कंपनी का दावा है कि यह 2019 का बेस्ट ऑफर है। मालूम हो कि सेल के दौरान की गई खरीदारी का पेमेंट आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से करने पर आपको 10 पर्सेंट का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यह छूट ईएमआई ट्रांजैक्शन पर भी उपलब्ध होगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने अपने प्लेटफॉर्म पर अपकमिंग डील्स का प्रीव्यू जारी किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
