अगर आपका खाता भी आईसीआईसीआई बैंक में है तो यह खबर जरुर पढ़ें। प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर के लिए चल रहे लॉकडाउन में खास ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता भी आईसीआईसीआई बैंक में है तो यह खबर जरुर पढ़ें। प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर के लिए चल रहे लॉकडाउन में खास ऑफर लेकर आया है। इसमें आप चाहे कोई भी पांच तरह का ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको गिफ्ट कार्ड मिल सकता है। आईसीआईसीआई बैंक डिजिटल बैंकिंग का आप इस समय शानदार फायदा ले सकते हैं। आप ट्रांजेक्शन के तौर पर रीचार्ज, यूपीआई, पीपीएफ ट्रांजेक्शन, कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसे ट्रांजेक्शन पर इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

ट्रांजेक्शन पर मिलेगा 250 रुपये का अमेजन पे गिफ्ट कार्ड
आईसीआईसीआई बैंक शुरू में 20 हजार कस्टमर्स को इसका फायदा देगा। बैंक इस ट्रांजेक्शन पर 250 रुपये का अमेजन पे गिफ्ट कार्ड मिलेगा। ग्राहक अपने बिजली, पानी, गैस, क्रेडिट कार्ड या टेलीफोन बिल का पेमेंट कर सकते हैं। जानकारी दें कि इसके लिए आपको कम से कम 100 रुपये का मिनिमम ट्रांजेक्शन करना होगा।
कार्डलेस कैश निकालना भी ट्रांजेक्शन में शामिल
आईसीआईसीआई बैंक यूपीआई आईडी के जरिये इंस्टैंट फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए भी दुकानदार को कम से कम 100 रुपये का पेमेंट करना होता है। आईसीआईसीआई बैंक ऑनलाइन एफडी कराने पर भी गिफ्ट कार्ड जीत सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एफडी कम से कम 10 हजार रुपये का कराना होता है। वहीं पांच ट्रांजेक्शन की गिनती में कार्डलेस कैश विदड्रॉल भी काउंट होता है। इस बात से भी अवगत करा दें कि बिना एटीएम कार्ड के कैश निकालने पर भी आपके लिए गिफ्ट कार्ड पाने का मौका हो सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक : अब आपकी आवाज सुनते ही बैंक कर देगा काम
हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक ने वॉइस असिस्टेंस बेस्ड बैंकिंग सर्विसेज लॉन्च की हैं। इसके जरिए बैंक ग्राहक वॉइस कमांड देकर बैलेंस चेक, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स समेत सवालों के जवाब भी पा सकेंगे। आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंक ने अपने आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस पावर्ड मल्टी चैनल चैटबोट iPal को अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ इंटीग्रेट किया है। बैंक ने बयान में कहा कि यह नई सुविधा ग्राहकों को कोरोना लॉकडाउन के इस दौर में घर पर ही रहकर अपने बैंक के साथ जुड़ने का एक अन्य तरीका उपलब्ध कराती है। बैंक की वॉइस असिस्टेंटस बेस्ड सर्विस 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहेगी। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक वॉट्सऐप चैट बेस्ड सर्विस आईसीआईसीआई स्टैक भी उपलब्ध करा चुका है।
More From GoodReturns

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications