नई दिल्ली जून, 22। आईसीआईसीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा (एफडी) की ब्याज दरों में कुछ चुनिंदा समय अवधि पर 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। नई दरें 22 जून, 2022 से प्रभावी हो गई है। आईसीआईसीआई बैंक अब 7 दिनों से 10 दिनों तक की अवधि के लिए 2.75 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत के बीच ब्याज दरों की पेशकश करेगा। बैंक की वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक, 185 से एक साल से कम की मैच्योरिटी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 4.65 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। पहले यह ब्याज दर 4.60 फीसदी थी। एक साल से दो साल तक की परिपक्वता वाली जमाओं पर 5.35 फीसदी ब्याज मिलेगा।
फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरें इस प्रकार है
7 से 29 दिनों के लिए
बैंक सात से उन्नतीस दिनों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 2.75 प्रतिशत का ब्याज देगा। वरिष्ट नागरिकों के लिए इस अवधि में ब्याज दर 3.25 फीसदी रहेगी।
30 से 90 दिनों के लिए
बैंक तीस से नब्बे दिनों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3.25 प्रतिशत का ब्याज देगा। जबकी वरिष्ट नागरिकों के लिए इन दिनों में ब्याज दर 3.75 फीसदी रहेगी।
91 से 184 दिनों के तक
बैंक नब्बे दिनों के बाद और 184 दिन से पहले फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3.75 प्रतिशत का ब्याज देगा। जबकी वरिष्ट नागरिकों के लिए इन दिनों में ब्याज दर 4.25 फीसदी रहेगी।
290 दिनों से अधिक और 1 साल से कम समय तक
आईसीआईसीआई बैंक 290 दिनों के बाद और एक साल के अवधी से पहले फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 4.65 प्रतिशत का ब्याज देगा। जबकी वरिष्ट नागरिकों के लिए इन दिनों में ब्याज दर 5.15 फीसदी रहेगी।
18 महीनों से 2 साल के बीच
बैंक 18 महीने के बाद अगले छह माह के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 5.35 प्रतिशत का ब्याज देगा। जबकी वरिष्ट नागरिकों के लिए इस अवधि में ब्याज दर 5.85 फीसदी होगी।
3 साल से 5 साल के समय में
प्राइवेट सेक्टर बैंक तीन साल से पांच साल के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 5.7 प्रतिशत का ब्याज देगा। जबकी वरिष्ट नागरिकों के लिए इन दिनों में ब्याज दर 6.2 फीसदी रहेगी। 5 साल से अधिक समय के लिए भी ब्याज दर 6 प्रतिशत सालाना से कम रहेगी।
आईसीआईसीआई बैंक अब दो साल और एक दिन से तीन साल की सावधि जमा पर 5.50 प्रतिशत और तीन साल एक दिन से पांच साल की सावधि जमा पर 5.70 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश करेगा। पांच साल की अवधि के लिए एक दिन से लेकर दस साल तक की ब्याज दर 5.75 प्रतिशत है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
