ICICI Bank Savings Account: अगर आप ICICI बैंक में नया सेविंग अकाउंट खोलने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप बैंक के नए नियमों के बारे में जान लें। बैंक ने न्यूनतम बैलेंस, कैश ट्रांजैक्शन और ATM यूज से जुड़े चार्ज में बड़े बदलाव किए हैं। ये बदलाव 1 अगस्त 2025 से लागू हो चुके हैं और फिलहाल केवल नए अकाउंट्स पर लागू होंगे।

मेट्रो और शहरी ग्राहकों पर सबसे बड़ा असर
पहले ICICI बैंक के मेट्रो और अर्बन (शहरी) लोकेशन में सेविंग अकाउंट के लिए 10,000 रुपए का औसत मासिक बैलेंस (MAB) रखना जरूरी था। अब बैंक ने इस लिमिट को बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दिया है। इस बदलाव का मतलब है कि अगर आप मेट्रो या बड़े शहर में रहते हैं और नया खाता खोलते हैं, तो आपको हर महीने औसतन 50 हजार रुपए खाते में बनाए रखने होंगे।

सेमी-अर्बन और ग्रामीण ग्राहकों के लिए भी नियम बदले
बैंक ने छोटे शहरों और गांवों के ग्राहकों के लिए भी बैलेंस लिमिट में बदलाव किया है
सेमी-अर्बन क्षेत्र: पहले 5,000 रुपए का MAB था, अब यह बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र: पहले केवल 2,500 रुपए का MAB था, जो अब बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया गया है।
इस बदलाव के बाद अब लगभग हर लोकेशन में नए खाताधारकों को पहले से ज्यादा बैलेंस रखना होगा।
कैश ट्रांजैक्शन के नए नियम
ICICI बैंक ने कैश डिपॉजिट और कैश विदड्रॉअल के चार्ज भी बदल दिए हैं
हर महीने पहले 3 कैश डिपॉजिट या विदड्रॉअल फ्री होंगे।
इसके बाद किए गए हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपए का फ्री लगेगा।
यह नियम बैंक की शाखाओं और कैश मशीन दोनों पर लागू होगा।
नॉन-बैंकिंग ऑवर्स में डिपॉजिट महंगा
अगर आप मशीन से नॉन-बैंकिंग टाइम (जैसे शाम, रात या छुट्टियों में) कैश जमा करते हैं और महीने में कुल डिपॉजिट 10,000 रुपये से ज्यादा हो जाता है, तो हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ₹50 का चार्ज लगेगा।
ATM ट्रांजैक्शन पर भी नए चार्ज
मेट्रो शहरों में नॉन-ICICI बैंक के ATM पर पहले 3 ट्रांजैक्शन (फाइनेंशियल + नॉन-फाइनेंशियल) फ्री होंगे।
इसके बाद फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23 और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹8.50 चार्ज लगेगा।
न्यूनतम बैलेंस न रखने पर कैसे लगेगी पेनल्टी
ICICI बैंक बैलेंस को क्वार्टर के आधार पर जांचता है। अगर किसी महीने आपका बैलेंस कम हो जाता है, तो उसी क्वार्टर में बाकी दिनों में ज्यादा बैलेंस रखकर औसत पूरा किया जा सकता है। अगर क्वार्टर खत्म होने पर भी औसत बैलेंस तय सीमा से कम रहा, तभी पेनल्टी लगाई जाएगी।
ग्राहकों को क्या ध्यान रखना चाहिए?
नया खाता खोलने से पहले लोकेशन के हिसाब से MAB की जानकारी जरूर लें।
अनावश्यक ट्रांजैक्शन से बचें ताकि चार्ज न लगे।
ATM का यूज सोच-समझकर करें, खासकर नॉन-ICICI ATM पर।
बैलेंस पर नियमित नजर रखें ताकि पेनल्टी से बचा जा सके।
नए बदलाव क्यों किए गए?
बैंकिंग सेक्टर के जानकारों का मानना है कि इन बदलावों का मकसद बैंक की ऑपरेटिंग कॉस्ट को कवर करना और हाई बैलेंस वाले ग्राहकों को आकर्षित करना है। साथ ही इससे बैंक डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना चाहता है।
ICICI बैंक के नए नियम मेट्रो और शहरी ग्राहकों के लिए काफी सख्त माने जा रहे हैं, क्योंकि न्यूनतम बैलेंस में पांच गुना से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। अगर आप नया सेविंग अकाउंट खोलना चाहते हैं, तो यह तय कर लें कि आप MAB की शर्त पूरी कर पाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications