नई दिल्ली, सितंबर 28। प्रमुख प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ा अलर्ट है। दरअसल बैंक की डिजिटल डिलीवरी में रुक-रुक कर समस्या आ रही है, जिससे ग्राहक डिजिटल लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण कुछ उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर लेन-देन प्रोसेस में आ रही दिक्कतों की शिकायत की है। गड़बड़ी क्या थी इसका पता नहीं चल सका। मगर फिलहाल बैंक ने समस्या ठीक कर ली है। बैंक द्वारा इस इश्यू को ठीक करने से पहले, बैंक उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि वे अपने नेट-बैंकिंग या मोबाइल ऐप का उपयोग करने में असमर्थ थे। कुछ अन्य यूजर्स ने भी यूपीआई से संबंधित ट्रांजेक्शन में दिक्कत की शिकायत की।

इंटरनेट बैंकिंग में नहीं हुआ लॉग-इन
यह पता नहीं लगाया जा सका कि डाउनटाइम के कारण कितने आईसीआईसीआई बैंक ग्राहक प्रभावित हुए थे, हालांकि इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाल से जिक्र किया गया है कि यह समस्या ज्यादा बड़ी नहीं रही और अधिक लोग इससे प्रभावित नहीं हुए। जैसे ही समस्या का पता चला, इसे ठीक कर लिया गया। इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करने की कोशिश करने वाले आईसीआईसीआई बैंक के एक उपयोगकर्ता ने एक एरर मैसेज ट्वीट किया जिसमें कहा गया था कि पेज अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है।
लोगों ने की शिकायत
आईसीआईसीआई बैंक के एक कस्टमर के अनुसार उन्होंने 15 मिनट में 2 अलग-अलग लैपटॉप से 3 फैमिली अकाउंट्स में लॉग इन करने का प्रयास किया, मगर हर बार एरर मैसेज शो किया। कई अन्य उपयोगकर्ताओं को भी ऐसे ही मैसेज दिखे। एक अन्य उपयोगकर्ता ने पूछा कि क्या डिजिटल चैनल बंद हैं क्योंकि उन्हें यूपीआई लेनदेन प्रोसेस करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
'सर्विस करेंटली अनअवेलेबल'
एक अन्य आईसीआईसीआई ग्राहक ने मोबाइल ऐप का एक स्क्रीनशॉट ट्वीट किया जिसमें एक एरर मैसेज था। इसमें लिखा था, "द सर्विस इज करेंटली अनअवेलेबल'। प्लीज ट्राई आफ्टर सम टाइम।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications