आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। इस सुविधा के बाद ग्राहक अब व्हाट्सऐप पर यूटिलिटी बिलों का पेमेंट, फिक्सड डिपॉजिट और ट्रेड फाइनेंस से जुड़े काम कर सकते हैं।
नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। इस सुविधा के बाद ग्राहक अब व्हाट्सऐप पर यूटिलिटी बिलों का पेमेंट, फिक्सड डिपॉजिट और ट्रेड फाइनेंस से जुड़े काम कर सकते हैं। इस सुविधा के बाद लोगों को इन सभी कामों के लिए बैंक आने की जरूरत नहीं है। इस बैंक ने भी दिया लोन की ब्याज दरों और प्रोसेसिंग फीस में छूट, जानिए कितना होगा फायदा ये भी पढ़ें

आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर अब व्हाट्सऐप के जरिये अपना फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) अकाउंट खोल सकेंगे। बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक देश का पहला बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को ये सभी सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध करवा रहा है। बैंक की इस सुविधा के बाद ग्राहक बिना बैंक गए ही अपने कामकाज को निपटा लेंगे। इस सुविधा से कोरोना काल में बाहर निकलने की वजाए लोग घर से ही अपना जरूरी काम कर सकते हैं।
घर बैठे निपटा सकते हैं ये काम
अब रिटेल ग्राहक व्हाट्सऐप के जरिए चंद मिनटों में एफडी बना सकते हैं। इसके साथ ही बिजली बिल, रसोई गैस बिल और पोस्टपेड मोबाइल फोन के बिल का पेमेंट भी कर सकते हैं। इसके अलावा कॉरपोरेट और एमएसएमई सेक्टर के लोग ट्रेड फाइनेंस से संबधित जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ कस्टमर आईडी, आयात निर्यात कोड और बैंक से प्राप्त सभी क्रेडिट सुविधाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
व्हाट्सएप पर 25 सुविधाएं उपलब्ध
बता दें कि बैंक ने अपने बयान में कहा कि आने वाले कुछ दिनों में ये सभी सुविधाएं ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएंगी। आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप पर 25 सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। बैंक ने करीब छह महीने पहले व्हाट्सएप पर बैंकिग सेवाओं की शुरुआत की थी। इस लिस्ट में सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस चेक करना, आखिरी तीन ट्रांजेक्शन की जानकारी लेना, क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेना, क्रेडिट-डेबिट कार्ड को सुरक्षित तरीके से ब्लॉक करना, अनब्लॉक करना, घर बैठे सेविंग्स अकाउंट ओपन करना और लोन मोरेटोरियम से जुड़ी कई सुविधाएं शामिल हैं।
जानिए केसे एक्टिवेट करें व्हाट्सऐप बैंकिंग
व्हाट्सऐप बैंकिंग एक्टिवेट करने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले आईसीआईसीआई बैंक के इस नंबर 86400 86400 को अपने फोन में सेव करना है। बैंक से जुड़े ये सभी काम अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करें। इसके बाद इस नंबर पर Hi लिखकर भेजें। फिर बैंक आपको सभी एक्टिवेटिड सुविधाओं की लिस्ट भेजेगा। आपको जो भी सुविधा व्हाट्सऐप पर चाहिए उसको सलेक्ट करें।आपको व्हाट्सऐप पर संबधित सेवा से जुड़ी पूरी जानकारी आ जाएगी। फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ग्राहकों को टाइप करना है, जैसे , इसके बाद में एफडी की अमाउंट लिखें। ये 10 हजार रुपए से लेकर 1 करोड़ के बीच में हो सकती है। आप कितने समय के लिए फिक्सड डिपॉजिट कराना चाहते हैं इसके लिए आपकों समय सीमा तय करनी है। इसके बाद सेंड कर दें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications