नया महीना शुरु होते के साथ ही आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर की दरों में कटौती की है। बैंक ने लोन की ब्याज दरें 0.05 फीसदी तक घटाने का फैसला किया है।
नई दिल्ली: नया महीना शुरु होते के साथ ही आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर की दरों में कटौती की है। बैंक ने लोन की ब्याज दरें 0.05 फीसदी तक घटाने का फैसला किया है। बैंक ने अपना मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-आधारित लेडिंग रेट 5 बेसिस अंक यानी 0.05 फीसदी घटा दिया है। बता दें कि नई दरें बीते कल से यानी 1 अक्टूबर से लागू हो गई है।

आईसीआईसीआई बैंक ने कितनी की कटौती
नए महीने की शुरुआत होती ही देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने ब्याज दर में कटौती कर के ग्राहकों को तोहफा दिया है। बता दें कि 100 बेसिक प्वाइंट की कटौती 1 फीसदी के बराबर होती है। आईसीआईसीआई बैंक ने आखिरी बार 1 सितंबर 2020 को एमसीएलआर घटाया था।
बैंक ऑफ इंडिया ने भी घटाया ब्याज दर
बैंक ऑफ इंडिया ने भी ब्याज दर में 5 बेसिस प्वाइंट यानी 0.05 फीसदी की कटौती की है। बैंक ऑफ इंडिया ने ओवरनाइट टेन्योर के लिए ब्याज दर घटाकर 6.70 फीसदी कर दी है। वहीं एक महीने की अवधि के लिए ब्याज दर अब 7.20 फीसदी है। तीन महीने की अवधि के लिए बैंक की तरफ से 7.25 फीसदी ब्याज लेना तय किया गया है। इसके अलावा 6 महीने के लिए अब ब्याज दर घटकर 7.30 फीसदी रह गई है। इतना ही नहीं, एक साल के लिए ब्याज दर 7.35 फीसदी हो गई है और तीन साल के लिए ये दर 7.80 फीसदी हो गई है।
सस्ता होगा अब लोन
एमसीएलआर वह दर होती है, जिसके आधार पर बैंक लोन पर लिए जाने वाले ब्याज का निर्धारण करते हैं। यानी अगर ये अधिक है तो बैंकों को अधिक ब्याज मिलता है और कम होने पर कम ब्याज मिलता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को होता है कि उन्हें सस्ता लोन मिलता है, क्योंकि लिए गए लोन पर ब्याज कम चुकाना पड़ता है। फेस्टिव सीजन से पहले बैंकों द्वारा एमसीएलआर दर कम करना ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
आईसीआईसीआई बैंक का नया फेस्टिव ऑफर
जानकारी दें कि हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक ने हाल में फेस्टिव बोनांजा लॉन्च किया है, जिसमें कई ऑफर मिल रहे हैं। इसमें बड़े ब्रांड्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से प्रोडक्ट्स की खरीद पर डिस्काउंट और कैशबैक मिल रहा है। रिटेल और बिजनेस ग्राहकों को कई बैंकिंग प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर आकर्षक बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
