IBPS Clerk Recruitment 2024 Apply Process: अगर आप काफी समय से नौकरी करने की तैयारी कर रहे हैं और बैंकिंग सेक्टर में जॉब करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ गई है। जी हां, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल (IBPS) ने क्लर्क 2024 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को बढ़ा दिया है। आप बेहद आसानी से आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

कब तक कर सकते हैं इस पोस्ट के लिए अप्लाई?
आईबीपीएस ने कुल 6,128 रिक्तियां निकाली है। इससे पहले आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 21 जुलाई यानी आज थी, लेकिन इसे अब बढ़ा दिया गया है। ये डेट अगले हफ्ते तक के लिए बढ़ा दी गई है। अब ये डेट 28 जुलाई हो गई है। आपको बता दें कि आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 जुलाई को शुरू की गई थी।
इस पोस्ट के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
आईबीपीएस क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी करेगा। अगर आप इसमें आवेदन करने वाले हैं तो आपकी उम्र 1 जुलाई, 2024 तक कम से कम 20 साल और 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी आपका जन्म 2 जुलाई, 1996 से पहले और 1 जुलाई, 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।
कैसे करें इसके लिए अप्लाई?
अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर अपडेट के तहत "CRP - क्लर्क - XIV" पर क्लिक करें। फिर पदों के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए एक खाता बनाएं। फिर लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म पूरा करें। इसके बाद आवश्यक स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इतनी मिलेगी सैलरी
IBPS क्लर्क का शुरूआती वेतन पैकेज 28,000 रुपये से रु. 30,000 हर माह, ज्वाइनिंग के समय और शुरुआती बेसिक सैलरी पे 19,900 रुपये होगा।
ऐसे होगा चयन
इसक लिए अगस्त में टेस्ट होगा। इस टेस्ट में इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमिरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी से कुल 100 नंबर के प्रश्न होंगे और पास करने वाले उम्मीदवार मेंस देंगे। आईबीपीएस मेंस परीक्षा 2024 अक्तूबर में आयोजित की जाएगी।
More From GoodReturns

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
