Bank 5 Days Working News: मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने संसद में बताया कि एक प्रस्ताव पेश किया गया है। इसमें देश के सभी बैंकों में हर शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग को गई है यानी बैंकों में हर हफ्ते 5 दिन ही काम करने की मांग की गई है।वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि आईबीए की ओर से यह प्रस्ताव पेश किया गया है।
देश के सभी बैंकों के लिए वर्ष 2015 में सरकार ने एक नया नियम लागू किया था, जिसके तहत महीने में 2 शनिवार बैंक कर्मचारी को अवकाश देना शामिल था। इसके बाद से देश के सभी बैंक महीने के दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। यह अवकाश अनिवार्य है और देश के पब्लिक सेक्टर से लेकर प्राइवेट सेक्टर तक के बैंकों पर लागू होता है।

काफी लंबे वक्त से पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की ओर से हफ्ते में 5 दिन कार्य करने को लेकर काफी अधिक वक्त से मांग की जा रही है। विशेष तौर पर बार बार यह मामला पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने उठाया है।
वही, आईबीए सदस्यता में देश के सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंक, विदेशी बैंक, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान ने भी सप्ताह में पांच दिन कार्य की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंकिंग क्षेत्र में लगभग 1.5 मिलियन से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
प्रस्ताव पर क्या रहा जवाब
वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने यह सूचना तो दी है कि आईबीए की ओर से हर शनिवार को अवकाश का प्रस्ताव मिला है, लेकिन उनकी तरफ से यह नहीं बताया कि मांग स्वीकार कर ली गई है या निकट भविष्य में कभी भी लागू हो सकती है।
बिजनेस टुडे की एक खबर के मुताबिक, अगर यह प्रस्ताव एक्सेप्ट कर लिया जाता है तो फिर कर्मचारियों को सप्ताह में 5 दिन काम करने का फायदा तो मिलेगा लेकिन इसके साथ ही काम करने के घंटों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
होगा काम के घंटों में इजाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले इस संबंध में आई एक रिपोर्ट्स में इस बात की भी संभावना जाहिर की जा रही है कि बैंक कर्मचारियों को 2 दिन के वीकली ऑफ का तोहफा मिलने के बाद उनके काम के घंटों में बढ़ोतरी हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर बैंकों में 5 दिन वर्किंग व्यवस्था लागू होती है, तो फिर कर्मचारियों को डेली 40 मिनट अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है इसका मतलब उनका वर्किंग टाइम सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
