नयी दिल्ली। तत्काल सरकारी सहायता के बिना कोरोनोवायरस महामारी एयरलाइन इंडस्ट्री में बर्बादी ला सकती है। ये कहना है इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन या आईएटीए का। आईएटीए ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि एयरलाइन उद्योग को अकेले इस साल आमदनी में 250 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो सकता है। आईएटीए का कहना है कि अगर तीन महीनों के लिए इतने गंभीर प्रतिबंध जारी रहे तो इसके ताजा अनुमान के मुताबिक वार्षिक यात्री आमदनी में 252 अरब डॉलर की भारी भरकम गिरावट आएगी, जो पिछले साल के मुकाबले एयरलाइन इंडस्ट्री की आमदनी में 44 फीसदी क गिरावट होगी। ये गिरावट आईएटीए के 113 अरब डॉलर की आमदनी की गिरावट के अनुमान से दोगुने से अधिक है जो इसने तब लगाया था जब कई देशों ने यात्रा पर प्रतिबंध लगाना शुरू किया।

अब तक का सबसे बड़ा संकट
आईएटीए के प्रमुख Alexandre de Juniac के मुताबिक एयरलाइन इंडस्ट्री के सामने आया ये अब तक का सबसे बड़ा संकट है। उन्होंने सरकारों के लिए जल्दी कदम उठाने और लिक्विडिटी प्रदान करने की जरूरत बताई। आईएटीए ने इस को संकट देखते हुए चेतावनी देने में देर नहीं की और पिछले हफ्ते चेतावनी दी थी कि दुनिया की एयरलाइनों को बचाने के लिए 200 अरब डॉलर तक की आवश्यकता होगी। मंगलवार को इसने कहा कि कुछ सरकारें आगे बढ़ रही हैं, मगर तब भी ये जरूरतों को पूरा करने के लिए यह काफी नहीं है।
27 लाख रोजगार दांव पर लगे
Juniac के अनुसार 27 लाख एयरलाइन नौकरियां दांव पर लग गई हैं, जो ट्रेवल और टूरिज्म वैल्यू चेन में दांव पर लगी नौकरियों के मुकाबले 24 गुना है। उन्होंने कहा कि हमें यह समझने की आवश्यकता है कि तत्काल राहत के बिना, कई एयरलाइंस रिकवरी करने के आसपास तक नहीं पहुंच पाएंगी। उन्होंने साफ कहा कि हमें पैसों की जरूरत है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
