भारतीय बाजारों में एसयूवी का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। कस्टमर्स सेडान के मुकाबले एसयूवी सेंगमेंट्स की गाड़ियों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।
नई दिल्ली: भारतीय बाजारों में एसयूवी का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। कस्टमर्स सेडान के मुकाबले एसयूवी सेंगमेंट्स की गाड़ियों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। इसी को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां भी एक से एक बेहतरीन मॉडल्स बाजार में पेश कर रही हैं। हुंडई कंपनी भारत में सेंकेंड जरनेशन एसयूवी क्रेटा लाने जा रही है। इस एसयूवी की लॉन्चिंग अप्रैल 2020 तक हो सकती है। इसकी कीमत 10.6 से 13 लाख रुपए के बीच हो सकती है। जानकारी के मुताबिक क्रेटा को फिलहाल फरवरी में होने वाले ऑटो शो नहीं पेश किया जाएगा।

नई क्रेटा के लॉन्च से हुंडई की बिक्री बढ़ेगी
मिली जानकारी के मुताबिक क्रेटा की सेल शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में बढ़कर करीब 17 फीसदी रही है, जो कि पिछले साल तक 13 फीसदी थी। ऐसे में कंपनी इस साल से क्रेटा की ग्रामीण सेल एंड सर्विस पर ज्यादा जोर देगी। साल 2019 के शुरुआती माह में क्रेटा को प्रतिमाह सेल 11 हजार यूनिट पार कर गई। लेकिन वित्तीय वर्ष 2019 के शुरुआत से इसमें गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि नई क्रेटा के लॉन्च से हुंडई की बिक्री बढ़ेगी और देश में आर्थिक सुस्ती के दौर में भी कंपनी अच्छी बिक्री हासिल करेगी।
हुंडई मोटर की न्यू फीचर्स
नई क्रेटा में ऑल न्यू 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी (कंटीन्युअस वेरिएबल ट्रांसमिशन) के साथ आएगी। मौजूदा वक्त में एसयूवी में 1.6 लीटर, 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के आती है। नई क्रेटा में बोल्ड ग्रिल, स्प्लिट हेडलैंप और डे लाइट रनिंग एलईडी लाइट मिलेगी।
हुंडई की सेल 7.2 प्रतिशत बढ़ी
आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि हाल ही में हुंडई मोटर इंडिया लिमिडेट की कुल बिक्री नवंबर महीने में 7.2 प्रतिशत बढ़कर 60,500 यूनिट रही। एक साल पहले इसी महीने उसने 56,411 वाहनों की बिक्री की थी। वहीं नवंबर में घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर यूनिट रही जबकि नवंबर 2018 में कंपनी 43,709 गाड़ियां बेची थीं।
ऑटो कंपनियों की नवंबर की बिक्री में गिरावट
जबकि वाहन कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) की घरेलू बिक्री नवंबर महीने में 50.33 प्रतिशत गिरकर 6,459 यूनिट रही। पिछले साल हुंडई ने नवंबर में घरेलू बाजार में 13,006 वाहनों की बिक्री की थी। बात करें महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की कुल बिक्री नवंबर में 9 प्रतिशत गिरकर 41,235 यूनिट रही। पिछले माह इसी दौरान 45,101 यूनिट की बिक्री हुई थी। दूसरी ओर मारुति सुजुकी की नवंबर माह की बिक्री 1.9 प्रतिशत गिरकर 1,50,630 यूनिट हो गयी, जो पिछले साल नवंबर में 1,53,539 यूनिट थी। वहीं टाटा मोटर्स के वाहनों की सेल नवंबर माह में 25.32 प्रतिशत गिरकर 41,124 यूनिट हो गयी, जो पिछले साल नवंबर में 55,074 यूनिट थी। इस दौरान टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री पिछले साल की 50,470 इकाइयों की तुलना में 25 प्रतिशत गिरकर 38,057 इकाइयों पर आ गयी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications