जल्द ही मार्केट में हुंडई की नई औरा कार आने वाली है। हुंडई की अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार औरा की जनवरी माह के अंत में लॉन्चिंग होगी।
नई दिल्ली: जल्द ही मार्केट में हुंडई की नई औरा कार आने वाली है। हुंडई की अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार औरा की जनवरी माह के अंत में लॉन्चिंग होगी। कार की पहली झलक 19 दिसंबर को चेन्नई के महाबलिपुरम में देखने को मिलेगी, जहां कार का प्रीव्यू किया जाएगा। हुंडई की यह नई कार मार्केट में मारुति डिजायर, होंडा अमेज, फॉर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर जैसी कारों को टक्कर देगी। कार की शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपए हो सकती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की अनुमानित कीमत 8.70 लाख रुपए तक हो सकती है।

इंजन भी काफी दमदार
हुंडई ऑरा बीएस6 इंजन के साथ आएगी। इसमें इंजन के तीन ऑपशन होंगे, जिनमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन होगा। तीनों इंजन में 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.2-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं।
बीएस4 वर्जन में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83hp की पावर और 1.2-लीटर डीजल इंजन 75hp की पावर जेनरेट करता है। बीएस6 कम्प्लायंट वर्जन में भी लगभग इतना की पावर आउटपुट मिलने की उम्मीद है। 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन हुंडई की वेन्यू एसयूवी से लिया जाएगा। हालांकि, वेन्यू के मुकाबले ऑरा में इस इंजन का आउटपुट थोड़ा कम रहने की उम्मीद है।
फीचर्स
बड़ी कैस्केड ग्रिल
एलईडी डीआरएल
नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प
डायमंड कट एलॉय व्हील
एलईडी टेललैम्प
गियरबॉक्स
ऑरा के 1.2-लीटर वाले पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी (ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स के विकल्प होंगे। 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा।
ऑरा कार की लुक
हुंडई ऑरा का लुक कंपनी की हाल में लॉन्च हुई नई कार ग्रैंड आई10 नियोस से प्रेरित है। इसके ज्यादातर बॉडी पैनल और इंटीरियर ग्रैंड आई10 नियोस से लिए जाएंगे। कार के फ्रंट में बड़ी कैस्केड ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, डायमंड कट अलॉय वील्ज और एलईडी टेललैम्प मिलेंगे। हुंडई की इस नई सब-कॉम्पैक्ट सिडैन कार की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications