नई दिल्ली, अप्रैल 17। हुंडई भारत में प्रमुख कार कंपनियों में से एक है। बल्कि ये मारुति सुजुकी के बाद भारत की दूसरी सबसे कार निर्माता कंपनी है। हुंडई कारों की कीमत 4.67 लाख रुपये से शुरू होती है। हुंडई के भारत में 11 कार मॉडल उपलब्ध हैं। हुंडई की सबसे लोकप्रिय एसयूवी कार क्रेटा है। इसके अलावा हुंडई की आई20 और वरना भी काफी पंसद की जाती है। हुंडई की महंगी कार टक्सन है, जिसकी शुरुआती कीमत 27.33 लाख रुपये है। वहीं इसकी नयी कारें भी लॉन्च होनी हैं। अगर आप हुंडई की कोई नयी कार खरीदना चाहते हैं तो पहले कंपनी की पूरी प्राइस लिस्ट चेक करें। यहां हम आपको हुंडई की सभी मौजूदा कारों के साथ-साथ आने वाली कारों की भी डिटेल देंगे।
हुंडई की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
हुंडई की 17 लाख रु से ज्यादा महंगी कारें :
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 17.83 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 22.55 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.75 लाख रुपये
10 लाख रु तक कीमत वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.10 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये
7 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- हुंडई एक्सेंट प्राइम : शुरुआती कीमत 6.39 लाख रुपये
- हुंडई आई20 : शुरुआती कीमत 6.79 लाख रुपये
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 6.88 लाख रुपये
हुंडई की सबसे कम दाम वाली कारें :
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.67 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.19 लाख रु
- हुंडई ऑरा : शुरुआती कीमत 5.92 लाख रुपये
हुंडई की आने वाली कारें और एक्सपेक्टेड प्राइस :
- हुंडई अल्कज़ार : संभावित कीमत 13 लाख रुपये
- हुंडई एलांट्रा 2021 : संभावित कीमत 15 लाख रुपये
- हुंडई आइकोनिक : संभावित कीमत 20 लाख रुपये
- हुंडई स्टारिया : संभावित कीमत 20 लाख रुपये
आने वाली 20 लाख रु से अधिक महंगी कारें :
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : संभावित कीमत 23.75 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन 2022 : संभावित कीमत 25 लाख रुपये
- हुंडई सैंटा फे : संभावित कीमत 27 लाख रुपये
- हुंडई पेलीसेड : संभावित कीमत 40 लाख रुपये (अगले साल तक हुंडई नेक्सो भी आ सकती है, जिसकी संभावित कीमत 65 लाख रुपये है)
हुंडई की मार्च सेल्स
हुंडई की सेल्स पूरे 100 फीसदी बढ़ी। मार्च में इसकी कार सेल्स 26300 (मार्च 2020) से बढ़ कर 52600 यूनिट्स रही। हालाँकि दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी घटी है। ये मार्च 2020 में 18.7 फीसदी से कम होकर मार्च 2021 में 16.4 फीसदी रह गयी। पिछले महीने बिकने वाली 10 सबसे अधिक कारों में से 7 मारुति की ही रहीं। बाकी तीन पायदान पर हुंडई ने कब्जा जमाया। टॉप 10 बिकने वाली कारों में पांचवा नंबर हुंडई की क्रेटा का रहा। इस कार की पिछले महीने 12640 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल मार्च में हुंडई ने क्रेटा की 6706 यूनिट्स बेची थीं। मार्च में क्रेटा हुंडई की सबसे अधिक बिकने वाली कार भी रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications