नई दिल्ली, फरवरी 27। हुंडई इंडिया ने फरवरी 2022 के पहले हफ्ते में ही अपनी कारों पर डिस्काउंट योजनाओं की घोषणा कर दी थी। हुंडई कारों पर डिस्काउंट ऑफर अभी भी चल रहा है। मगर इस ऑफर के केवल 2 दिन बाकी हैं, क्योंकि कारों पर छूट केवल 28 फरवरी तक मिलेगी। बता दें कि फरवरी महीने में टाटा, होंडा महिंद्रा और मारुति की कारों पर भी छूट मिल रही है। उनके ऑफर भी 28 फरवरी तक बाकी हैं। फिलहाल हम यहां आपको हुंडई की कारों पर मिल रहे ऑफर की डिटेल देंगे।
हुंडई सैंट्रो
ऑल न्यू हुंडई सैंट्रो बीएस6 फरवरी 2022 में 28,000 रुपये तक के बेनेफिट के साथ बिक रही है। इनमें 15,000 रुपये की नकद छूट शामिल है जो इसके मैग्ना, स्पोर्ट्ज और एस्टा वेरिएंट पर मिल रही है। मगर इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई कैश छूट नहीं है। कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस फरवरी 2022 में 48,000 रुपये तक के बेनेफिट के साथ बिक रही है। इनमें 35,000 रुपये की नकद छूट शामिल है जो इसके 1 लीटर टर्बो पर मिल रहा है। मगर इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई कैश छूट नहीं है। कार के 1.2 पेट्रोल वेरिएंट पर 10 हजार रु का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
हुंडई ऑरा
हुंडई ऑरा पर भी फरवरी 2022 में 48,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इनमें 35,000 रुपये की नकद छूट शामिल है जो इसके 1 लीटर टर्बो पर मिल रहा है। मगर इसके भी सीएनजी वेरिएंट पर कोई कैश छूट नहीं है। कार के 1.2 पेट्रोल वेरिएंट पर 10 हजार रु का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
हुंडई आई20
हुंडई आई20 पर फरवरी 2022 में 38,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इनमें 25,000 रुपये की नकद छूट शामिल है। कार के अलग-अलग वेरिएंट पर कैश छूट अलग अलग है। मगर अधिकतम छूट 25000 रु है। बाकी कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
इन कारों पर कोई छूट नहीं
हुंडई की वेन्यू, क्रेटा और एलांट्रा के अलावा टक्सन पर भी कोई ऑफर या छूट नहीं दी जा रही है। हुंडई ने पिछले महीने 44022 यूनिट्स की बिक्री की। इसके साथ ही कंपनी ने एक बार फिर से टाटा को पछाड़ कर नंबर 2 कार कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया। मगर इसकी बिक्री जनवरी 2021 के मुकाबले घटी है। इसने पिछले साल जनवरी में 52005 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसकी बिक्री 15.35 फीसदी घटी है। मगर दिसंबर 2021 में बेची गयी 31312 यूनिट्स के मुकाबले इसकी सेल्स काफी बढ़ी।
हुंडई की सबसे कम रेट वाली कारें :
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.86 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.30 लाख रु
- हुंडई ऑरा : शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये
7 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- हुंडई आई20 : शुरुआती कीमत 6.98 लाख रुपये
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये
17 लाख रु तक कीमत वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.32 लाख रुपये
- हुंडई आई20 एनलाइन : शुरुआती कीमत 9.91 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 10.22 लाख रुपये
- हुंडई अल्काजार: शुरुआती कीमत 16.34 लाख रुपये
हुंडई की 17 लाख रु से ज्यादा महंगी कारें :
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 17.86 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 22.69 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.79 लाख रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
