नयी दिल्ली। वैसे तो हुंडई साउथ कोरिया की कार कंपनी है। मगर भारत में भी इसका दबदबा काफी है। हुंडई इंडिया भारत की मारुति के बाद दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। भारत में हुंडई ने एक से एक शानदार कार लॉन्च की है। मालूम हो कि हाल ही में नये साल की शुरुआत पर हुंडई ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है। बाकी कार कंपनियों की तरह हुंडई ने भी अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए। हुंडई ने कारों की कीमतों में 33000 रु तक की बढ़ोतरी की है। यदि आपका इरादा हुंडई की कोई कार खरीदने का है तो पहले इसकी प्राइस लिस्ट चेक कर लीजिए। इससे आपको अपने बजट में आने वाली कारों की जानकारी मिल जाएगी।
हुंडई की 2021 में कारों की नई प्राइस लिस्ट :
हुंडई की 4 सबसे सस्ती कारें :
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.64 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.13 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 : शुरुआती कीमत 5.91 लाख रुपये
शुरुआती कीमत 8 लाख रु से कम वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 6.75 लाख रुपये
- हुंडई एलीट आई20 : शुरुआती कीमत 7.34 लाख रुपये
- हुंडई आई20 एक्टिव : 7.74 लाख रु
10 लाख रु से कम कीमत वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.03 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 9.82 लाख रुपये
हुंडई की 17 लाख रु से ज्यादा महंगी कारें :
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 17.61 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 22.31 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.83 लाख रुपये
हुंडई की आने वाली कारें और उनका अनुमानित रेट :
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक 2021 : संभावित कीमत 23.75 लाख रुपये
- हुंडई सोनाटा : संभावित कीमत 20.77 लाख रुपये
- हुंडई पैलिसेड : संभावित कीमत 40 लाख रुपये। हुंडई की एलांट्रा 2021 भी आएगी, जिसकी संभावित कीमत 15 लाख रुपये है।
- हुंडई नेक्सो (संभावित दाम - 65 लाख रु) और हुंडई आइकोनिक (संभावित दाम - 20 लाख रु) भी इसी साल आएंगी।
भारत में हुंडई
हुंडई मोटर कंपनी एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन निर्माता कंपनी है। इसका मुख्यालय सियोल, साउथ कोरिया में है। हुंडई मोटर कंपनी की स्थापना 1967 में की गयी थी। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड वर्तमान में भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। यह भारत को छोटी कारों के लिए ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का आधार बना रही है।
पिछले महीने रही हुंडई की सेल
दिसंबर 2019 में 37,953 वाहनों के मुकाबले दिसंबर 2020 में हुंडई की बिक्री 25 फीसदी ग्रोथ के साथ 47,400 यूनिट्स रही। हुंडई की वेन्यू सबसे अधिक बिकने वाली का रही। दिसंबर 2019 में 9,521 इकाइयों के मुकाबले पिछले महीने इसकी 12,313 यूनिट बिकीं। यानी वेन्यू की सेल्स में 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। दूसरे नंबर पर क्रेटा रही। क्रेटा की सेल 6713 इकाई से 58 फीसदी बढ़ कर 10592 इकाई रही। कंपनी ने ग्रैंड आई10 नियोस की 10,263 इकाई और हुंडई आई20 की 8004 इकाई बेचीं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications