Hyundai Motor India IPO Strategy: प्राइमरी मार्केट में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. आज से देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू खुल गया है. ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हो गया है. निवेशक दक्षिण कोरियाई मूल की ऑटो कंपनी के इश्यू में 17 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं. पहले दिन तक करीब 20 फीसदी ही भरा है.
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1865 से 1960 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी आईपीओ के जरिए 27,870 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इश्यू में एंकर निवेशकों ने प्री-आईपीओ में 225 एंकर निवेशकों ने 8,315 करोड़ रुपए का निवेश किया.
आईपीओ पर ब्रोकरेज की स्ट्रैटेजी
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ पर बुलिश राय दी है. इसके तहत आईपीओ पर लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब की रेटिंग दी है. इसके लिए अपर प्राइस बैंड 1960 रुपए प्रति शेयर है. मारुति के मुकाबले रीजनेबल प्राइस पर पर ट्रेड कर रहा, जोकि 26.3x FY24 P/E है. वहीं, मारुति का प्राइस 29.8x है. ब्रोकरेज फर्म ने उम्मीद जताया कि SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ है, जिससे पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में ग्रोथ का फायदा कंपनी को मिलेगा.
हुंडई मोटर इंडिया जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने वाली है. ईवी में डेवलपमेंट कैपिबिलिटीज के लिए 32 करोड़ रुपए का कैपेक्स का प्लानिंग कर रही. इसे FY23-32 के दौरान मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को शुरू करेगी.
आईपीओ में प्रोमोटर्स जारी करेंगे शेयर
हुंडई मोटर इंडिया का पब्लिक इश्यू मंगलवार से खुल गया है. यह साल 2003 में आए मारुति सुजुकी के आईपीओ के बाद पहली किसी ऑटो कंपनी का पब्लिक इश्यू है. आईपीओ में दक्षिण कोरियाई मूल की ऑटो कंपनी के प्रोमोटर्स ऑफर फॉर सेल यानी OFS में शेयरों की बिक्री करेंगे. इसके तहत 14.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे. बता दें कि इश्यू में नए शेयर जारी किए जाएंगे.
हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ में रिटेल निवेशक कम से कम 1 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें 7 इक्विटी शेयर मिलेंगे. एक लॉट के लिए 13,720 रुपए का पेमेंट करना होगा. वहीं, रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. इसमें निवेशकों 98 शेयरों के लिए 1,92,080 रुपए का पेमेंट करना होगा.

हुंडई मोटर इंडिया का बिजनेस
हुंडई मोटर इंडिया के पोर्टफोलियो में सेडान, हैचबैक, एसयूवी और बैटरी ईवी सहित 13 यात्री वाहन मॉडल्स शामिल हैं. यह मारुति सुजुकी के बाद देश में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. जून 2024 तिमाही के लिए कंपनी के बिक्री के आंकड़े 1.92 लाख यूनिट्स रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1.83 लाख यूनिट्स के मुकाबले ज्यादा है. कंपनी FY2024 के लिए सालाना बिक्री का आंकड़ा भी 7.2 लाख से बढ़कर 7.77 लाख यूनिट हो गई.
देश का सबसे बड़ा आईपीओ
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है, क्योंकि यह 2022 में भारतीय जीवन बीमा निगम के 21,000 करोड़ रुपए के आईपीओ से भी बड़ा है. IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जेपी मॉर्गन इंडिया और मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी समेत अन्य मर्चेंट बैंकर बुक मैनेजर हैं.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
