Hyundai Motor India IPO GMP Price: दक्षिण कोरियाई मूल की कंपनी हुंडई मोटर इंडिया भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट होने को तैयार है. ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुल जाएगा. निवेशक 17 अक्टूबर तक पब्लिक इश्यू में पैसा लगा सकते हैं. इसके लिए प्राइस बैंड 1865 से 1960 रुपए प्रति शेयर फिक्स हुआ है.
ऑटो कंपनी आईपीओ के जरिए 27,870 करोड़ रुपए जुटाना है. लेकिन ग्रे मार्केट से इश्यू को लेकर बुरी खबर है. दरअसल, IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP बीते 2 हफ्तों में करीब 75 फीसदी गिर गया है. प्रीमियम में यह गिरावट पब्लिक इश्यू के डीटेल्स जारी होने के बाद है.
अनाधिकारिक ग्रे मार्केट में हुंडई मोटर इंडिया का GMP का गिरना दरअसल लिस्टिंग से पहले बाजार के सेंटीमेंट को दिखा रहा. मनी कंट्रोल के मुताबिक GMP एक्टिविटी को ट्रैक करने वाले वेबसाइट पर हुंडई मोटर इंडिया IPO शेयरों के लिए प्रीमियम 9 अक्टूबर को 140 से 145 रुपए की रेंज में गिर गए हैं. यह सितंबर के आखिर से अब तक करीब 570 रुपए तक फिसल चुके हैं.
2003 के बाद पहली बार खुलेगा ऑटो कंपनी का IPO
हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ, साल 2003 में आए मारुति सुजुकी के पब्लिक इश्यू के बाद पहली ऑटो कंपनी है, जो इश्यू लॉन्च कर रही है. IPO के बाद दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी अपनी भारतीय समकक्ष कंपनी में 82.5% की हिस्सेदारी बनाए रखेगी. इश्यू में प्रोमोटर हुंडई मोटर कंपनी की ओर से ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 14.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे. जबकि फ्रेश इश्यू नहीं होंगे.
हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ में निवेशक कम से कम 1 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें 7 इक्विटी शेयर मिलेंगे. एक लॉट के लिए 13,720 रुपए का पेमेंट करना होगा. रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें 98 शेयरों के लिए 1,92,080 रुपए का पेमेंट करना होगा.

हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ में एंप्लॉयीज को मिलेगा डिस्काउंट
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ में आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) को, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) को और अन्य 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है. इसके अलावा हुंडई मोटर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए खास तौर पर 7,78,400 इक्विटी शेयर अलग रखे हैं, जो उन्हें 186 रुपए कम की रियायती दर पर मिलेंगे. बता दें कि हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 14 अक्टूबर को ही ओपन हो जाएंगे.
हुंडई मोटर इंडिया का कारोबार
सेडान, हैचबैक, एसयूवी और बैटरी ईवी सहित 13 यात्री वाहन मॉडल्स के पोर्टफोलियो के साथ हुंडई मोटर इंडिया ने मारुति सुजुकी के बाद देश में सबसे बड़ी कार निर्माता है. जून 2024 तिमाही के लिए कंपनी के बिक्री के आंकड़े 1.92 लाख यूनिट्स रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1.83 लाख यूनिट्स के मुकाबले ज्यादा है. कंपनी FY2024 के लिए सालाना बिक्री का आंकड़ा भी 7.2 लाख से बढ़कर 7.77 लाख यूनिट हो गई.
देश का सबसे बड़ा आईपीओ
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है, क्योंकि यह 2022 में भारतीय जीवन बीमा निगम के 21,000 करोड़ रुपए के आईपीओ से भी बड़ा पब्लिक इस्यू है. IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जेपी मॉर्गन इंडिया और मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी समेत अन्य मर्चेंट बैंकर बुक मैनेजर हैं.
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications