नयी दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया ने जुलाई 2020 के लिए अपने चुनिंदा दमदार कार मॉडलों पर आकर्षक छूट और ऑफ़र की घोषणा की है। कंपनी जिन कारों पर डिस्काउंट और बेनेफिट्स दे रही है उनमें सैंट्रो, ग्रैंड आई10, एलीट आई20 और ग्रैंड आई10 नियोस और ऑरा शामिल हैं। हालांकि हुंडई वेन्यू, वरना, क्रेटा, एलैंट्रा, टक्सन और कोना ईवी जैसे मॉडलों पर कोई ऑफर पेश नहीं किया है। बीएस-6 हुंडई सैंट्रो एरा पर 35,000 रु तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी इस कार पर दिया जा रहा है। वहीं सैंट्रो के मैग्ना, स्पोर्ट्स और एस्टा वेरिएंट पर 25,000 की नकद छूट के साथ कुल 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 15,000 रु का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रु का कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल है। आइये जानते बाकी कारों पर कितना है डिस्काउंट।
ग्रैंड आई10 पर सबसे अधिक डिस्काउंट
हुंडई ग्रैंड आई10 पर सबसे अधिक डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी इस कार पर 60000 रु तक बचाने का मौका दे रही है। हुंडई ग्रैंड आई10 पर 40,000 रु कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि 15000 रु का एक्सचेंज बेनेफिट और 5000 रु का कॉर्पोरेट बेनेफिट भी इस मॉडल पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्रैंड आई10 नियोस पर कुल 25000 रु तक के बेनेफिट ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें 10000 रु का कैश डिस्काउंट और 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
हुंडई एलीट आई20 पर बचाएं 35000 रु
नई बीएस-6 इंजन वाली हुंडई एलीट आई20 पर 35000 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें 15,000 रु का कैश डिस्काउंट और इतने ही रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट शामिल है। इसके अलावा दमदार कार पर 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि न्यू-जेन आई20 जल्द ही लॉन्च होने वाली है। भारत में आने से पहले नई आई20 को विश्व स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है। भारत में नए मॉडल के दिवाली 2020 तक आने की उम्मीद है। न्यू-जेन एलीट आई20 में वेन्यू का इंजन और ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन होगा।
हुंडई ऑरा पर 20000 रु का फायदा
हुंडई ऑरा पर 20000 रु के डिस्काउंट मिल रहे हैं। इसमें 15,000 रु का एक्सचेंज बेनेफिट और 5,000 की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। इस कार पर कोई भी कैश डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है। इस महीने के अंत में हुंडई टक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी, जिसे 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। न्यू टक्सन में बाहर रिवाइज्ड स्टाइलिंग, अपडेटेड इंटीरियर्स और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। जहां तक डिस्काउंट का सवाल है तो ध्यान रहे कि डीलर छूट की पेशकश करते हैं और ये स्टॉक के आधार पर अलग-अलग डीलर के पास अलग हो सकते हैं।
ये है हुंडई की 6 लाख रु तक की कारों की प्राइस लिस्ट :
- हुंडई एलीट आई20 : शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 : शुरुआती कीमत 5.89 लाख रुपये
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये
- हुंडई एक्सेंट : शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.06 लाख रुपये
- हुंडई ऑरा : शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये
ये हैं हुंडई की 23 लाख रु तक की कारों के दाम :
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 6.7 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.3 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 18.76 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.71 लाख रुपये
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 18.49 लाख रुपये
ये हैं हुंडई की आने वाली कारें और उनका अनुमानित प्राइस :
- हुंडई टक्सन 2020 : संभावित प्राइस 20.0 लाख रुपये
- हुंडई एलीट आई20 2020 : संभावित प्राइस 5.6 लाख रुपये
- हुंडई आयोनिक : संभावित प्राइस 20.0 लाख रुपये
- हुंडई सोनाटा : संभावित प्राइस 20.77 लाख रुपये
- हुंडई पैलिसैड : संभावित प्राइस 40 लाख रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications