नई दिल्ली, जुलाई 17। हुंडई अपने कुछ मॉडलों पर भारी छूट दे रही है, जिनमें सैंट्रो, ग्रैंड आई10 नियोस, ऑरा, आई20 और कोना ईवी शामिल हैं। आपके पास इन मॉडलों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट बेनेफिट लेने का मौका है। हालांकि कंपनी ने कई लोकप्रिय मॉडल जैसे क्रेटा, अल्काजर, आई20 एन लाइन, वेन्यू और वर्ना पर किसी बेनेफिट की पेशकश नहीं की है। आगे जानते हैं कि किस कार पर कितनी छूट दी जा रही है।
हुंडई सैंट्रो
हुंडई सैंट्रो पर मिल रहे ऑफर के तहत आप कुल 28 हजार रु की बचत कर सकते हैं। 28000 रु में से 15 हजार रु का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रु का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। वहीं कार पर इस महीने 3000 रु की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस पर मिल रहे ऑफर के तहत आप कुल 48 हजार रु की बचत कर सकते हैं। 48000 रु में से 35 हजार रु का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रु का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। वहीं इस कार पर भी इस महीने 3000 रु की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
हुंडई ऑरा
हुंडई ऑरा पर मिल रहे ऑफर के तहत आप कुल 23 हजार रु की बचत कर सकते हैं। 23000 रु में से 10 हजार रु का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रु का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। वहीं कार पर इस महीने 3000 रु की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
हुंडई आई20
हुंडई आई20 पर मिल रहे ऑफर के तहत आप कुल 20 हजार रु की बचत कर सकते हैं। 20000 रु में से 10 हजार रु का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रु का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है।
हुंडई कोना ईवी
हुंडई कोना ईवी पर मिल रहे ऑफर के तहत आप कुल 50 हजार रु की बचत कर सकते हैं। ये पूरे 50 हजार रु का ऑफर कैश डिस्काउंट ही है।
हुंडई की जून सेल्स
हुंडई मोटर इंडिया ने जून 2022 में अपना नंबर 2 स्थान हासिल किया, जो मई 2022 में यह टाटा मोटर्स को गंवा बैठी थी। इसकी सेल्स जून 2021 में 40496 यूनिट्स से 21 फीसदी बढ़ कर 49001 यूनिट्स रही। हुंडई क्रेटा जून 2022 में बेची गई 13,790 इकाइयों के साथ कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा, जिसकी जून 2021 में 9,941 इकाइयां बेची गई थीं। जून 2022 में बेची गई 10,321 इकाइयों के साथ हुंडई वेन्यू नंबर 2 पर रही, जो जून 2021 में बेची गई 4,865 इकाइयों से 112 प्रतिशत अधिक थी। ग्रैंड आई10 तीसरे स्थान पर रही, जिसकी जून 2022 में बिक्री 2 प्रतिशत बढ़कर 8,992 इकाई हो गई। इसकी जून 2021 में 8,787 इकाई बेची गई थीं। इसके बाद जून 2022 में बेची गई 7,921 इकाइयों के साथ आई20 इलीट का स्थान रहा, जिसकी जून 2021 में 6,333 इकाइयों की बिक्री हुई थी। कुल मिला कर टॉप 4 कारें (क्रेटा, वेन्यू, आई10 नियोस, आई20) ने कंपनी की कुल सेल्स में 83.72% का योगदान दिया। जून 2022 में एक्सेंट/ऑरा की 4,102 इकाइयाँ बिकीं, जबकि जून 2021 में इसकी 3,126 इकाइयां बेची गई थीं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
