नयी दिल्ली। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन जारी है। हालांकि सरकार की तरफ लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी गई है। इसी ढील का फायदा उठाते हुए ऑटो कंपनियां धीरे-धीरे अपना प्रोडक्शन और सेल्स शुरू कर रही हैं। हालांकि सेल्स के लिए कंपनियां डायरेक्ट शोरूम के बजाय ऑनलाइन जैसे तरीके अपना रही हैं। इतना ही नहीं सेल्स के मामले में एक बेहद कमजोर अप्रैल के बाद कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई खास ऑफर भी पेश कर रही हैं। इन्हीं में ह्यूंडई भी कई ऑफर लेकर आई है। ह्यूंडई डिजिटल सेल्स के साथ-साथ अपने 6 मॉडलों पर शानदार ऑफर दे रही है, जिनमें डिस्काउंट से लेकर ईएमआई छूट तक शामिल है। आइये जानते हैं ह्यूंडई के खास ऑफर्स के बारे में।
एलांट्रा पर 1 लाख रु की छूट
ह्यूंडई अपनी एलांट्रा पर 1 लाख रुपये का भारी भरकम डिस्काउंट दे रही है। सिर्फ पेट्रोल मॉडल में मिलने वाली इस गाड़ी पर कंपनी जो डिस्काउंट दे रही है उसमें एक्सचेंज ऑफर और कैश डिस्काउंट शामिल है। अगर आप इस शानदार कार को खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है।
इन कारों पर 45000 रु तक का डिस्काउंट
ह्यूंडई अपनी बीएस-6 मॉडल वाली एलीट आई20 पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी का यह मॉडल भी सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में ही मौजूद है। इसके अलावा ह्यूंडई की पुरानी ग्रैंड आई10 आपको 45,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा।
ह्यूंडई का शानदार डिस्काउंट ऑफर
कंपनी सैंट्रो पर अलग-अलग ऑफर्स दे रही है। इसमें बेस एरा मॉडल पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट और दूसरे वेरिएंट्स के लिए 40,000 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ग्रैंड आई10 निओस की बात करें तो इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर ह्यूंडई 25,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि डिस्काउंट ऑफर के अलावा ह्यूंडई ईएमआई ऑफर भी दे रही है। आइए जानते हैं उन ऑफर्स के बारे में।
3 महीने देनी होगी कम ईएमआई
ह्यूंडई की ये शानदार स्कीम आपको पहले 3 महीने कम राशि की ईएमआई चुकाने का ऑप्शन देती है। यानी आप इस स्कीम के जरिए शुरुआती 3 महीनों की ईएमआई के लिए कम पैसे चुकाने का ऑप्शन ले सकते हैं। इसके बाद बचे हुए बैलेंस को आप 3, 4 या 5 साल की अवधि में ईएमआई के जरिए चुका सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ह्यूंडई अपने सभी मॉडलों पर ये ऑप्शन दे रही है।
धीरे-धीरे बढ़ेगी ईएमआई
ह्यूंडई ने एक स्टेप-अप स्कीम पेश की है, जिसके तहत आपको 7 साल वाले लोन पर पहले साल 1234 रुपये प्रति लाख की कम ईएमआई अदा करनी होगी। इसके बाद अगले साल से हर साल आपकी ईएमआई पर 11 फीसदी राशि बढ़ाई जाएगी। ये स्कीम भी सभी ह्यूंडई मॉडलों पर मिल रही है।
59 महीने तक कम ईएमआई का बोझ
ह्यूंडई की बलून स्कीम के तहत आपको पहले से 59वें महीने तक कम ईएमआई राशि देनी होगी। यह राशि आम तौर पर 14 फीसदी कम होगी। मगर याद रहे कि आखिरी ईएमआई आपकी लोन रिपेमेंट की 25 फीसदी के बराबर होगी। ये स्कीम सभी ह्यूंडई मॉडल पर उपलब्ध है।
8 साल में करें भुगतान
ह्यूंडई की खास स्कीम के तहत आपको 8 साल तक में पूरी राशि चुकाने की सुविधा मिलेगी। यदि आप हर महीने कम कम पैसे दे कर कार को अपनी बनाना चाहते हैं तो ये लॉन्गेस्ट ड्यूरेशन स्कीम आपके लिए बेस्ट है। हालांकि इस स्कीम का फायदा ह्यूंडई की कुछ कारों पर ही मिलेगी।
कम डाउन पेमेंट से बनाएं कार अपनी
ह्यूंडई न्यूनतम डाउन पेमेंट के जरिए भी कार दे रही है। इस ऑफर के तहत आपको 100 फीसदी तक फंडिंग राशि मिलेगी। मगर ये स्कीम भी ह्यूंडई के कुछ खास मॉडलों पर ही मिलेगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
