साल की शुरुआत में अगर कार खरीदने का मन बना रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की नंबर 2 कार कंपनी हुंडई आपको शानदार ऑफर दे रही है।
नई दिल्ली: साल की शुरुआत में अगर कार खरीदने का मन बना रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की नंबर 2 कार कंपनी हुंडई आपको शानदार ऑफर दे रही है। कंपनी ने जनवरी ऑफर की पेशकश शुरू कर दी है। ऐसे में अगर अगर आप हुंडई की कार खरीदना चाहते हैं तो इस वक्त 2.50 लाख रुपये तक के फायदों का लाभ ले सकते हैं।
सस्ते में खरीदें कार, बेहतरीन ऑफर के साथ
जानकारी दें कि 2020 के पहले महीने जनवरी में भी कार कंपनियां ग्राहकों को सस्ते में गाड़ी खरीदने का मौका दे रही हैं। इसके लिए डिस्काउंट व फायदों की पेशकश की जा रही है। वहीं अगर ईएमआई पर खरीदने का मन है तो पहले साल के लिए ईएमआई का सबसे कम लेवल 1234 रु/लाख है। दरअसल कंपनी अपने स्टॉक खत्म करने और सेल्स बढ़ाने के लिए कार पर भारी डिस्काउंट-ऑफर दे रही हैं। तो जानिए की हुंडई अपनी किन-किन कारों पर इस महीने खरीदने पर अपने ग्राहकों को ऑफर कर रही है।
इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
XCENT: हुंडई एक्सेंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 5.81 लाख रुपये से 8.79 लाख रुपये के बीच है। इस वक्त इस कार पर 95000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। ये फायदे पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा चुनिंदा वेरिएंट्स पर स्पेशल ऑफर की भी पेशकश की जा रही है, जो कि कॉरपोरेट्स और एसएमई के लिए है।
SANTRO: अगर आप सैंट्रो की कार खरीदने का मन बना रहे है तो इस कार के पेट्रोल वेरिएंट पर 55000 रुपये तक के फायदे हैं। बता दें कि सैंट्रो की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 4.57 लाख से 5.98 लाख रुपये तक है।
VERNA: बात करें हुंडई की वरना की तो हुंडई की नेक्स्ट जनरेशन वेरना की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 8.17 लाख से 14 लाख रुपये तक है। इस कार के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर जनवरी माह में 60000 रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं।
ELITE i20: इस कार पर जनवरी ऑफर के तहत 65000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। हुंडई की पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर ये फायदे मिलेंगे। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये से 9.41 लाख रुपये तक है।
GRAND i10: ग्रैंड i10 के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 75000 रुपये तक के फायदे हैं। जानकारी दें कि इस कार की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 5.86 लाख से 6.57 लाख रुपये तक है।
GRAND i10 NIOS: वहीं हुंडई की GRAND i10 NIOS कार के पेट्रोल वेरिएंट पर 20000 रुपये और डीजल वेरिएंट पर 40000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। GRAND i10 NIOS की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 5 लाख रुपये से 8 लाख रुपये तक है।
CRETA: हुंडई क्रेटा के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर 115000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इस कार की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 10 लाख रुपये से 15.72 लाख रुपये तक है।
TUCSON: अगर आप हुंडई टकसन खरीदने का सोच रहे है तो इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 18.76 लाख से 27 लाख रुपये तक है। इस कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर 2.50 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
जल्द लॉन्च होगी हुंडई की ये खास कार
हुंडई इंडिया अपने कई मॉडल्स के अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। इस साल होने वाले ऑटो एक्सपो में सेकेंड जेनरेशन क्रेटा को पेश करने के बाद कंपनी नई आई20 को लॉन्च करने वाली है। ऑटोकार की खबर के मुताबिक जून 2020 में यह हैचबैक कार लॉन्च होगी। यह हैचबैक कार काफी पसंद की जाती है। बात करें इसकी खासियत के बारे में तो टेस्टिंग के दौरान देखी गई इस कार में प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एलईडी डीआरएल, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैम्प, टर्न इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिक अजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, नई ग्रिल, बड़े टायर के साथ नए अलॉय वील्ज और एलईडी टेललाइट जैसे फीचर्स होंगे। इसके साथ ही इसमें सनरूफ होगा, यानी यह अपने सेगमेंट की पहली कार होगी, जिसमें यह फीचर मिलेगा। नई ह्यूंदै आई20 में बीएस-6 पेट्रोल और डीजल इंजन होंगे। इसके अलावा कार में वेन्यू एसयूवी वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशल जानकारी नहीं दी गई है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications