नई दिल्ली, अगस्त 17। हुंडई इंडिया ने अगस्त 2021 के लिए अपने लाइनअप में मौजूद चुनिंदा कारो पर कुछ आकर्षक डील्स की घोषणा की है। आपको इस महीने देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी की कारों पर 1.5 लाख रु तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। बात दें कि हुंडई के सबसे किफायती मॉडल सैट्रो के बेस 'एरा' ट्रिम पर अगस्त में 10000 रु का कैश डिस्काउंट मिल जाएगा। इस कार के सीएनजी वेरिएंट पर भी 10,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है, जबकि अन्य सभी वेरिएंट पर 25,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। सैट्रो के सभी मॉडलों पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस पर मिल रहे ऑफर के तहत इस कार पर अधिकतम 35,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। लेकिन ये डिस्काउंट केवल टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर है। सीएनजी मॉडल पर शून्य कैश डिस्काउंट है। बाकी वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। आई10 नियोस के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
हुंडई ऑरा
ऑरा के सीएनजी मॉडल पर कोई नकद छूट उपलब्ध नहीं है, जबकि टर्बो-पेट्रोल मॉडल पर आपको 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। शेष वेरिएंट (1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बो-डीजल) के मैनुअल ग्रेड पर 15,000 रुपये और एएमटी ग्रेड पर 10,000 रुपये की नकद छूट है। कार के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है।
हुंडई आई20
आई20 पर 25,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। मगर ये छूट केवल आईएमटी (टर्बो-पेट्रोल) वेरिएंट पर मिल रही है। इसके डीजल वेरिएंट पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। आईएमटी टर्बो-पेट्रोल और टर्बो-डीजल मॉडल पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।
कोना पर 1.5 लाख रु की होगी बचत
हुंडई कोना ईवी पर 1.5 लाख रुपये की भारी नकद छूट दी जा रही है। मगर ये छूट केवल पुराने एमवाई 2020 मॉडल पर मिल रही है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एमवाई 2021 पर कोई ऑफ़र उपलब्ध नहीं है। हुंडई की जिन कारों पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है उनमें वेन्यू, क्रेटा, वर्ना, अल्काज़र, एलांट्रा, और टक्सन शामिल हैं।
मारुति का डिस्काउंट ऑफर
इस महीने मारुति ने भी डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया है। मारुति ऑल्टो के सीएनजी वेरिएंट पर 5,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। कार के पेट्रोल वर्जन की बात करें तो 'एसटीडी' ट्रिम पर 15,000 रुपये और अन्य सभी ट्रिम्स पर 25,000 रुपये की नकद छूट मिलेगी। एस-प्रेसो पर 25,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। साथ ही 20 अगस्त से पहले बुकिंग पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। जबकि कार के सीएनजी वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट मिलेगी। बाकी इन दोनों कारों पर 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। मारुति सेलेरियो पर दिए जा रहे ऑफर में कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस इस कार पर मिल रहा है। वैगन-आर के पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 रुपये की नकद छूट और पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। दोनों कारों पर आपको 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications