त्योहारी मौसम में हुंडई अपने कारों पर काफी अच्छा ऑफर पेश किया था। भारत में फेस्टिवल सीजन के दौरान काफी कारों की बिक्री हुई।
नई दिल्ली: त्योहारी मौसम में हुंडई अपने कारों पर काफी अच्छा ऑफर पेश किया था। भारत में फेस्टिवल सीजन के दौरान काफी कारों की बिक्री हुई। त्योहारों को देखते हुए सभी कार निर्माता कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए डिस्काउंट और ऑफर कर रही थी। इसके बाद भी अगर आप फेस्टिव सीजन में कार खरीदने से चुक गए तो कोई बात नहीं, हुंडई आपको एक बार फिर से सस्ते में कार खरीदने का मौका दे रही है।

हुंडई दे रहा स्पेशल डिस्काउंट और ऑफर
जी हां हुंडई अपनी स्मार्ट केयर क्लिनिक प्रोग्राम लेकर आई है। 10 दिन तक चलने वाला ये प्रोग्राम 14 से 23 दिसंबर तक चलेगा। इस प्रोग्राम को देश के 1288 हुंडई सर्विस पॉइंट में शुरू किया गया है। इस दौरान ग्राहकों को कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं, जिसमें स्पेशल डिस्काउंट और ऑफर के साथ कॉम्पलीमेंट्री चेकअप दिया जा रहा है।
70,000 रुपए का आकर्षक डिस्काउंट
हुंडई की इस स्मार्ट केयर क्लिनिक के दौरान फ्री टॉप वाश, मैकेनिकल पार्ट्स पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट, कॉम्पलीमेंट्री 50 पॉइंट चेक, नई कार खरीदने पर 70,000 रुपए का आकर्षक डिस्काउंट, सभी वैल्यू एडेड सर्विस पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट, मैकेनिकल लेबर पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है।
200 लकी ग्राहकों को प्रोग्राम के तहत मिलेगा गिफ्ट
इस प्रोग्राम में 200 लकी ग्राहकों के लिए कॉम्पलीमेंट्री 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, लकी 1000 ग्राहकों के लिए कॉम्पलीमेंट्री 1000 रुपए तक की अमेजन वाउचर/फ्यूल कार्ड दिया जाना है। यह 14 दिसंबर, 2020 से शुरू होने वाली है, कंपनी इस ईयर एंड में ग्राहकों को लुभाने के लिए यह स्मार्ट केयर क्लिनिक लाया है। हुंडई सर्विस फेसिलिटी को कंपनी की 360 डिग्री डिजिटल व कॉन्टैक्ट लेस सर्विस से अनुभव किया जा सकता है। ऑनलाइन सर्विस बुकिंग से लेकर, व्हीकल स्टेट्स अपडेट, पिक व ड्रॉप घर या ऑफिस से लेकर ऑनलाइन पेमेंट फेसिलिटी तक सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अबतक 1 लाख से अधिक ग्राहक बने सदस्य
बता दें कि कंपनी ने बताया है कि इस प्लेटफार्म पर अबतक 1 लाख से अधिक ग्राहकों को सदस्य बना लिया गया है। कंपनी ने मोबिलिटी मेंबरशिप प्रोग्राम के तहत सेवा उपलब्ध कराने के लिए 31 ब्रांड के साथ साझेदारी की है। कंपनी इसे भारतीय बाजार में अपनी तरह का पहला मेंबरशिप प्रोग्राम बता रही है। ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन पर हुंडई मोबिलिटी मेंबरशिप मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑफर्स की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए कंपनी ने कार एक्सेसरीज, लुब्रीकेंट और टायर के लिए हुंडई मोबीस, शेल और जेके टायर से पार्टनरशिप की है। वहीं कंपनी ने मोबिलिटी ऑफर के लिए रेव, जूमकार, एविस और सवारी जैसे राइड पार्टनर के साथ हाथ मिलाया है। इसके अलावा कंपनी ने मनोरंजन के लिए गाना और Zee5, फूड के लिए डाइनआउट और चायोस, हेल्थ के लिए 1MG, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए पोरट्रॉनिक्स और लर्निंग के लिए वेदांतु ऐप से साझेदारी की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications