नयी दिल्ली। भारत में कुछ हुंडई डीलरशिप इस महीने कई चुनिंदा कारों पर छूट ऑफर कर रहे हैं। ग्राहक कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के रूप में इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। ध्यान रहे कि क्रेटा, वेन्यू, वरना, आई20 और टक्सन पर कोई छूट नहीं है। वॉल्यूम के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई के कई डीलरशिप खरीदारों को लुभाने और बिक्री को बढ़ाने के लिए कुछ मॉडलों पर आकर्षक छूट और ऑफर दे रहे हैं हैं। यदि आपका इरादा नई हुंडई कार खरीदने का है तो जनवरी 2021 में हुई कीमतों में बढ़ोतरी से परेशान न हों। क्योंकि इस महीने भी हुंडई की कारें 1.5 लाख रु तक सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं हुंडई की किन कारों पर छूट मिल रही है।
हुंडई सैंट्रो
हुंडई की भारतीय बाजार में सबसे सस्ती कार सैंट्रो पर 20000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको ये डिस्काउंट एरा को छोड़ कर हुंडई सैंट्रो के सभी मॉडलों पर मिलेगा। सैंट्रो के एरा वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट 10,000 रु का है। इसके अलावा सैंट्रो के सभी मॉडलों पर अलग से 15 हजार रु का एक्सचेंज बोनस भी पेश किया जा रहा है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई अपनी ग्रैंड आई10 नियोस के सीएनजी और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मॉडल पर 5000 रु का कैश डिस्काउंट दे रही है। 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि एक्सचेंज बोनस समान सभी मॉडलों पर 10,000 रुपये ही है।
हुंडई ऑरा
हुंडई की सब-4 मीटर सेडान ऑरा पर अधिकतम 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है, लेकिन यह केवल 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल मॉडल पर मिलेगा। 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर डीजल वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये है। वहीं सीएनजी मॉडल पर कोई डिस्काउंट नहीं है। जहां तक एक्सचेंज बोनस का सवाल है तो हर मॉडल पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।
इस कार पर बचाइए 1.5 लाख रु
हुंडई कोना दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी की प्रमुख एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसमें एक फेसलिफ्ट किया गया है। भारतीय बाजार में इस कार के मौजूद वेरिएंट पर 1.5 लाख रु की भारी छूट दी जा रही है।
हुंडई में वेटिंग पीरियड
अगर आपका इरादा हुंडई की कोई कार खरीदने का है तो पहले जान लें आपको कितना इंतजार करना पड़ेगा। हुंडई अपने महत्वपूर्ण मॉडलों का प्रोडक्शन बढ़ा रही है। पिछले छह महीनों में क्रेटा का उत्पादन 340 यूनिट प्रतिदिन से बढ़ा कर 640 यूनिट हो गया है। इस कार का वेटिंग पीरियड 6 महीने से घट कर 2-3 महीने रह गया। हुंडई वेन्यू और वरर्ना का भी प्रोडक्शन बढ़ा रही है। नई आई20 के लिए 2-3 महीने का वेटिंग पीरियड है। कंपनी इसका भी उत्पादन बढ़ा रही है। इस समय एक महीने में इस कार के 8,000-9,000 मॉडल तैयार हो रहे हैं, लेकिन कंपनी 12,000 तक जा सकती है। महिंद्रा की जीप नयी थार के लिए आपको 10 महीनो तक का इंतजार करना पड़ेगा। थार के लिए वेटिंग पीरियड इस समय सबसे ज्यादा है। थार के लिए वेटिंग पीरीयड 5 से 10 महीनों तक का है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications