नई दिल्ली, अगस्त 11। हुंडई अगस्त में ग्राहकों के लिए अपनी कारों पर कई तरह के डिस्काउंट और बेनेफिट लेकर आई है। हुंडई एक्सेंट और ग्रैंड आई10 जैसे कुछ मॉडलों पर भारी नकद छूट दे रही है, जबकि अन्य मॉडलों पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट जैसे कई लाभ मिल रहे हैं। हुंडई की बेस ऑफरिंग सैंट्रो के एरा वैरिएंट पर कुल 23,000 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि सैंट्रो के सीएनजी ट्रिम पर 13,000 रुपये का लाभ मिल रहा है। सैंट्रो के अन्य वेरिएंट पर भी कुल 28,000 रुपये की छूट मिल रही है। हुंडई सैंट्रो को भारत में आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है और लाभ मौजूदा स्टॉक के लिए उपलब्ध हैं।
हुंडई ग्रैंड आई10
हुंडई ग्रैंड आई10 मॉडल पर भी छूट दे रही है, जिसमें इसके टर्बो वेरिएंट पर अधिकतम मिल रहा है। इसके टर्बो वैरिएंट पर 35,000 रुपये की नकद छूट और कुल 48,000 रुपये की छूट मिल रही है। सीएनजी मॉडल सहित ग्रैंड आई10 के अन्य वेरिएंट पर भी कुल 23,000 रुपये की छूट मिल रही है।
हुंडई ऑरा
हुंडई लाइनअप में अन्य कारों, जैसे ऑरा को 23,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जबकि आई20 मैग्ना और स्पोर्टज़ ट्रिम को कुल 20,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। हुंडई एक्सेंट प्राइम पर 50,000 रुपये की भारी नकद छूट दी जा रही है, जबकि इस समय कार निर्माता की एकमात्र ईवी पेशकश, कोना को 50,000 रुपये की नकद छूट के साथ पेश किया गया है।
इन कारों पर कोई छूट नहीं
अगस्त 2022 में हुंडई वेन्यू, आई20 एन-लाइन, क्रेटा, वरना, एलांट्रा और अलकजार पर कोई छूट या लाभ नहीं दिया जा रहा है।
हुंडई की जुलाई सेल्स
हुंडई इंडिया ने जुलाई 2022 में 63,851 इकाइयों की बिक्री दर्ज की। कुल बिक्री में से, कार निर्माता ने घरेलू बाजार में 50,500 वाहन बेचे, जबकि 13,351 कारों को वैश्विक बाजारों में निर्यात किया। सालाना आधार पर इसकी घरेलू बिक्री में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जून 2022 की तुलना में कुल बिक्री के आंकड़े भी थोड़े अधिक रहे, तब कार निर्माता ने 62,351 इकाइयों की बिक्री की थी।
हुंडई की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
हुंडई की सबसे कम रेट वाली कारें :
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.89 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.39 लाख रु
- हुंडई ऑरा : शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये
7.53 लाख रु तक कीमत वाली कारें :
- हुंडई आई20 : शुरुआती कीमत 7.03 लाख रुपये
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 7.53 लाख रुपये
16 लाख रु से कम कीमत वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.40 लाख रुपये
- हुंडई आई20 एनलाइन : शुरुआती कीमत 9.96 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 10.44 लाख रुपये
- हुंडई अल्काजार: शुरुआती कीमत 15.89 लाख रुपये
हुंडई की 18 लाख रु से ज्यादा महंगी कारें :
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 17.86 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 22.69 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications