नई दिल्ली, जून 7। एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा भारत में एक मशहूर और काफी पसंद की जाने वाली कार है। हुंडई क्रेटा ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कर लिया है। दरअसल मई महीने में यह भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। आम तौर पर लगभग हर महीने ही मारुति की कोई कार सबसे अधिक बिकती है। मगर पिछले महीने इस मामले में हुंडई ने मारुति को पछाड़ दिया। लॉकडाउन के बावजूद हुंडई क्रेटा मारुति की स्विफ्ट सहित अन्य कारों से ज्यादा बिकी। यहां हम जानेंगे मई में सर्वाधिक बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में।
ये हैं टॉप 2 कारें
हुंडई क्रेटा मई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने हुंडई क्रेटा की 7527 यूनिट्स बिकीं। मगर अप्रैल के मुकाबले मई में हुंडई क्रेटा की बिक्री में 39.61 फीसदी की गिरावट आई। मई में इसकी 7527 यूनिट्स बिकी थीं। दूसरे नंबर पर रही मारुति स्विफ्ट। स्विफ्ट की अप्रैल 2021 में 18316 यूनिट्स के मुकाबले मई 2021 में कुल 7005 यूनिट्स बिकीं। बता दें कि अप्रैल में क्रेटा हुंडई की सबसे अधिक बिकने वाली कार रही थी। मगर ये टॉप 10 में इस लिस्ट में छठे नबर पर रही थी।
ये हैं तीसरे और चौथे नंबर की कार
मई 2021 में किआ सोनेट ने तीसरा स्थान हासिल किया। अप्रैल में बेची गई 7724 इकाइयों के मुकाबले इस कार की मई में 6627 यूनिट्स की बिक्री हुई। टाटा नेक्सन चौथे स्थान पर रही। नेक्सन की 6938 यूनिट्स के मुकाबले 6439 यूनिट्स बिकीं। इन दोनों कारों की मई बिक्री अप्रैल के मुकाबले क्रमश: 14.20 फीसदी और 7.2 फीसदी घटी।
पांचवे और छठे नंबर की कार
टॉप 10 बिकने वाली कारों में पांचवा नंबर मारुति की डिजायर का रहा। इस कार की पिछले महीने 5819 यूनिट्स बिकीं। जबकि अप्रैल में इसकी 14073 यूनिट्स बेची थीं। छठे नंबर पर रही हुंडई वेन्यू। इस कार की अप्रैल में 11245 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 4840 यूनिट्स बिकीं।
सातवें और आठवें नंबर की कार
सातवें नंबर पर रही मारुति बलेनो। कंपनी ने मई 2021 में इसकी 4803 यूनिट्स बेचीं। जबकि अप्रैल में इस कार की कुल 16384 यूनिट्स की बिक्री की गयी थी। इसके बाद नंबर आता है किआ सेल्टोस का। किआ सेल्टोस इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रही। 8086 यूनिट्स के मुकाबले किआ सेल्टोस की मई में 4277 यूनिट्स बिकीं।
9वें और 10वें नंबर की कार
नौवें नंबर पर रही हुंडई ग्रैंड आई 10 नियोस। हुंडई ने इस कार की अप्रैल में 11540 यूनिट्स के मुकाबले मई में कुल 3804 यूनिट्स की बिक्री की। आखिरी नंबर पर रही महिंद्रा की बोलेरो। महिंद्रा बोलेरो इस लिस्ट में 10वें नंबर पर रही। 61152 यूनिट्स के मुकाबले इस कार की पिछले महीने 3517 यूनिट्स बिकीं। अप्रैल के मुकाबले मई में मारुति की कुल सेल्स 71 फीसदी घटी। अप्रैल में 1,59,691 कारों की बिक्री के मुकाबले पिछले महीने इसकी कुल 46555 कारें ही बिकीं। इसकी कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री 1,35,879 यूनिट्स से 76 फीसदी गिर कर 32903 यूनिट्स रह गयी। हालांकि मारुति का आयात 34 फीसदी बढ़ कर 11262 यूनिट्स रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
