नयी दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल 2020 में जीरो सेल्स रहने के बाद कार निर्माता कंपनियों को मई के सेकंड हाफ में फिर से ऑपरेशन, प्रोडक्शन और शोरूम खोलने की इजाजत दी गई। मई में सभी कंपनियों ने थोड़ी-थोड़ी सेल्स की। हालांकि ये सामान्य से बहुत ज्यादा कम रही, मगर इससे कार कंपनियों की हिम्मत जरूर बंधेगी। आगे आने वाले महीनों में हालात बेहतर होने के साथ ही उनकी सेल्स में भी सुधार होने की संभावना है। मगर मई की लिमिटेड सेल्स में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। मई के आंकड़ों में सबसे ज्यादा किसी एक मॉडल की यूनिट्स बेचने के मामले में हुंडई ने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति को पटखनी दे दी। ऐसा आम तौर पर नहीं होता कि किसी कंपनी का मॉडल मारुति को सेल्स के मामले में पछाड़ दे। मगर मई में ऐसा हुआ है। आइये जानते हैं हुंडई के किस मॉडल ने बाजी मारी है।
हुंडई की क्रेटा रही अव्वल
मई 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही हुंडई की क्रेटा। हुंडई ने लॉकडाउन के विपरती माहौल में भी इस दमदार और शानदार कार के 2020 मॉडल की 3212 यूनिट्स बेचीं। हालांकि पिछले साल मई के मुकाबले क्रेटा की सेल्स लॉकडाउन के कारण काफी कम रही। पिछले साल मई में हुंडई ने क्रेटा की 9054 यूनिट्स बेची थीं। मार्च में लॉकडाउन लागू होने से ठीक पहले सेकंड-जेन हुंडई क्रेटा को लॉन्च किया गया था। यह बीएस6 इंजन और एक नए रूप के साथ एक अपडेट की गई है। मई में क्रेटा एकमात्र मॉडल रहा जिसने 3000 यूनिट्स सेल्स का आंकड़ा पार किया। इतना ही नहीं क्रेटा पहली बार किसी महीने में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कार भी बनीं।
मारुति अर्टिगा रही दूसरे नंबर पर
मई 2020 में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही मारुति की अर्टिगा। अर्टिगा की मई में कुल 2353 यूनिट्स बिकीं। हालांकि मई 2019 में इसकी 8864 यूनिट्स बिकी थीं। मारुति सुजुकी अर्टिगा की शुरुआती कीमत 7.59 लाख रु है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 10.1 लाख रु तक जाती है। अर्टिगा 18.69 से 26.2 किमी तक की माइलेज देती है। ये कार पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में भी आपको मिल जायेगी। इसमें 7 लोगों के बैठने की क्षमता है। अर्टिगा एमपीवी ने लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए डिजायर सब-4 एम सेडान को बाहर किया है।
ये रही मई 2020 में टॉप 10 बिकने वाली कारें :
1. हुंडई क्रेटा : 3212 यूनिट्स
2. मारुति सुजुकी अर्टिगा : 2353 यूनिट्स
3. मारुति सुजुकी डिजायर : 2215 यूनिट्स
4. महिंद्रा बोलेरो : 1715 यूनिट्स
5. मारुति सुजुकी ईको : 1617 यूनिट्स
6. किया सेल्टोस : 1611 यूनिट्स
7. मारुति सुजुकी बलेनो : 1587 यूनिट्स
8. मारुति सुजुकी ऑल्टो : 1506 यूनिट्स
9. टाटा अल्ट्रॉज : 1379 यूनिट्स
10. महिंद्रा एक्सयूवी300 : 1257 यूनिट्स
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications