
Hyundai Latest Price List : हुंडई मोटर इंडिया ने पिछले महीने ऐलान कर दिया था कि वह बढ़ती इनपुट लागत के कारण जनवरी से सभी कारों की कीमतें बढ़ाएगी। इसने कहा था कि कीमतों में बढ़ोतरी की वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी है। कंपनी ने कहा था कि वह बढ़ती लागत को वहन करना जारी रखेगी लेकिन लागत का एक हिस्सा ग्राहकों पर डालेगी। यदि आपका इरादा हुंडई की कोई नयी कार खरीदने का है तो हम आपको यहां इसकी लेटेस्ट प्राइस लिस्ट की जानकारी देंगे।
हुंडई की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
हुंडई की सबसे कम रेट वाली कारें :
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.42 लाख रु
- हुंडई ऑरा : शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये
7.53 लाख रु तक कीमत वाली कारें :
- हुंडई आई20 : शुरुआती कीमत 7.07 लाख रुपये
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 7.53 लाख रुपये
16 लाख रु से कम कीमत वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.43 लाख रुपये
- हुंडई आई20 एनलाइन : शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 10.44 लाख रुपये
- हुंडई वेन्यू एनलाइन : शुरुआती कीमत 12.16 लाख रुपये
- हुंडई अल्काजार: शुरुआती कीमत 15.89 लाख रुपये
हुंडई की 18 लाख रु से ज्यादा महंगी कारें :
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 27.70 लाख रुपये
हुंडई की आने वाली कारें और अनुमानित कीमत :
आने वाली सस्ती कारें :
- हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस फेसलिफ्ट : संभावित कीमत 5.50 लाख रुपये
- हुंडई न्यू वरना : संभावित कीमत 10 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट : संभावित कीमत 11 लाख रुपये
- हुंडई न्यू कोना : संभावित कीमत 23 लाख रुपये
- हुंडई आयोनिक 5 : संभावित कीमत 45 लाख रुपये
हुंडई है विदेशी कंपनी
हुंडई इंडिया दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल निर्माता हुंडई की सहायक कंपनी है। ब्रांड की भारतीय यूनिट की स्थापना 1996 में हुई थी और इसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित है। कंपनी ने 1998 में देश में अपना पहला मॉडल सैंट्रो लॉन्च किया था। हुंडई इंडिया की दो उत्पादन फैसिलिटीज तमिलनाडु में इरांगट्टुकोटाई और श्रीपेरंबदूर में स्थित हैं। इन दोनों की क्षमता प्रति वर्ष 7 लाख यूनिट है। कंपनी इन प्लांट्स का उपयोग दुनिया भर में मॉडल निर्यात करने के लिए भी करती है। इस समय हुंडई के भारतीय उत्पाद पोर्टफोलियो में ग्रैंड आई10 एनआईओएस, ऑरा, आई20, आई20 एन लाइन, वर्ना, वेन्यू, क्रेटा, एलांट्रा और टक्सन शामिल हैं। कंपनी ने भारत में अपना पहला पूर्ण इलेक्ट्रिक व्हीकल कोना इलेक्ट्रिक भी लॉन्च किया।
हुंडई की सेल्स
हुंडई ने दिसंबर 2022 में 57,852 इकाइयों की कुल बिक्री करते हुए अपनी सेल्स में 18.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने 2021 में इसी महीने में 48,933 इकाइयां बेची थीं। इसकी घरेलू बिक्री पिछले महीने 20.2 प्रतिशत बढ़कर 38,831 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 32,312 इकाई थी। कंपनी ने कहा कि दिसंबर 2021 में 16,621 इकाइयों के मुकाबले निर्यात भी 14.4 प्रतिशत बढ़कर 19,021 इकाई हो गया।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications