नयी दिल्ली। कार खरीदने से पहले जिन चीजों पर लोग ध्यान देते हैं उनमें प्राइस पहला फैक्टर है। किसी भी कार की कीमत आपकी पसंद और नापसंद तय कर सकती है। बजट के हिसाब से ही कार चुनना समझदारी भी है। वैसे भी इस समय पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसलिए किफायती और बजट के अंदर आने वाली कार खरीद कर जेब पर बोझ कम रखना ही अक्लमंदी है। भारत में मारुति सुजुकी के बाद जिस कंपनी का नाम आता है वो है हुंडई। हुंडई इंडिया भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। 2021 में हुंडई ने भी अपनी कारें महंगी की हैं। इसलिए अगर आप हुंडई की कोई कार खरीदने जा रहे हैं तो पहले रेट लिस्ट जरूर देख लें। यहां हम आपको हुंडई एक दम लेटेस्ट प्राइस लिस्ट बताएंगे।
बजट के बाद हुंडई की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
हुंडई की सबसे सस्ती कारें :
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.68 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.19 लाख
- हुंडई ग्रैंड आई10 : शुरुआती कीमत 5.91 लाख रुपये
- हुंडई ऑरा : शुरुआती कीमत 5.92 लाख रुपये
शुरुआती कीमत 7 लाख रु से कम वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई आई20 : शुरुआती कीमत 6.80 लाख रुपये
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 6.87 लाख
10 लाख रु तक कीमत वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.11 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये
हुंडई की 17 लाख रु से ज्यादा महंगी कारें :
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 17.84 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 22.56 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.83 लाख रुपये
हुंडई की जल्द लॉन्च होने वाली कारें और उनका अनुमानित रेट :
- हुंडई एएक्स1 : संभावित कीमत 4 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा 7 सीटर : संभावित कीमत 15 लाख रुपये
- हुंडई न्यू एलांट्रा : संभावित कीमत 16 लाख रुपये
- हुंडई न्यू कोना : संभावित कीमत 23 लाख रुपये
हुंडई की जनवरी सेल्स
जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में हुंडई की सेल्स 23.8 फीसदी बढ़ी। कंपनी ने 42,002 यूनिट्स के मुकाबले 52,005 यूनिट्स बेचीं। इनमें कंपनी की क्रेटा की बिक्री 78.02 फीसदी, वेन्यू की बिक्री 74.94 फीसदी, आई10 नियोस की बिक्री 23.82 फीसदी, आई20 की बिक्री 4.54 फीसदी, वरना की बिक्री 108.98 फीसदी और टक्सन की बिक्री 237.83 फीसदी बढ़ी।
हुंडई की कारों पर भारी डिस्काउंट
हुंडई ग्रैंड आई10 नियो पर फरवरी में 60,000 रुपये तक के ऑफर हैं। वहीं हुंडई ऑरा पर आप इस महीने 70,000 रुपये तक बचा सकते हैं। फरवरी में हुंडई एलांट्रा पर 1 लाख रुपये तक के ऑफर पेश किए गए हैं। इसी तरह आपके पास हुंडई कोना इलेक्ट्रिक पर 1.50 लाख रुपये तक की बचत करने का मौका है। फरवरी में मारुति डिजायर पर 8,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, स्विफ्ट और विटारा ब्रेजा दोनों पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, सेलेरियो और ईको दोनों पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications