नई दिल्ली, जून 6। जून 2021 में भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई अपनी कुछ कारों पर फिर से डिस्काउंट दे रही है। जिन कारों पर कंपनी इस महीने डिस्काउंट दे रही है, उनमें उनमें सैंट्रो, ऑरा, ग्रैंड आई 10 एनआईओएस, आई 20, कोना ईवी और एक्सेंट प्राइम शामिल हैं। आपको इन कारों पर कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। आपके पास मौका है जून में हुंडई की कारों पर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पाने का। आप 30 जून तक कारों पर डिस्काउंट ऑफर का फायदा ले सकते हैं। जानते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
हुंडई सैंट्रो
हुंडई की एंट्री-लेवल कार सैंट्रो पर अधिकतम 40,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा ग्राहकों को 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस हैचबैक को अधिकतम 50,000 रुपये तक के बेनेफिट के साथ पेश किया जा रहा है। इसमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। ध्यान रहे कि आप इन कारों पर डिस्काउंट का फायदा सिर्फ 30 जून तक ले सकते हैं।
हुंडई ऑरा
हुंडई ऑरा ऑरा पर इस समय हुंडई 50,000 रुपये तक के बेनेफिट दे रही है। इसमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
हुंडई आई 20
हुंडई आई 20 पर भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद दूसरी बार बेनेफिट दिए जा रहे हैं। पिछले महीने भी कंपनी इस पर बेनेफिट दिए थे। इस प्रीमियम हैचबैक पर 15,000 रुपये तक का बेनेफिट मिलेगा। इनमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है। साथ ही हुंडई इस प्रीमियम हैचबैक पर 5 साल/60,000 किमी की शील्ड वारंटी भी मुफ्त में दे रही है।
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक
हुंडई जिस कार पर 1.5 लाख रुपये का बेनेफिट दे रही है वो है कोना ईवी। इस क्रॉसओवर ईवी पर 1.5 लाख रु का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार को हुंडई ने दो वेरिएंट में पेश किया है, जिनमें प्रीमियम और प्रीमियम डीटी (डुअल-टोन) एक्सटीरियर पेंट स्कीम शामिल हैं। हुंडई जिन कारों पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है उनमें क्रेटा, वेन्यू, वरना, एलांट्रा और टक्सन शामिल हैं।
हुंडई एक्सेंट प्राइम
आखिर में बात करते हैं हुंडई एक्सेंट प्राइम की। कंपनी अपनी इस कार पर भी कैश डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर आपको 50000 रु का कैश डिस्काउंट मिल जाएगा। हुंडई मोटर इंडिया ने मई 2021 में 30,703-यूनिट की बिक्री के साथ 200 प्रतिशत से अधिक की सेल्स ग्रोथ दर्ज की है। पिछले साल की समान अवधि में इसकी 12,583-यूनिट की बिक्री हुई थी। पिछले महीने बेची गई 30,703 इकाइयों में से 25,001 इकाइयां घरेलू बाजार में बिकीं, जबकि 5,702 इकाइयों का निर्यात किया गया। कंपनी के निर्यात के आंकड़े कमोबेश सामन रहे, मगर इस साल मई में कंपनी की घरेलू बिक्री काफी बढ़ी। पिछले साल समान महीने में इसकी घरेलू बिक्री 6,883-यूनिट की रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications