नई दिल्ली, मई 9। मई 2021 में हुंडई अपने चुनिंदा मॉडलों पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के तहत जिन मॉडलों को शामिल किया गया है, उनमें सैंट्रो, ऑरा, ग्रैंड आई 10 एनआईओएस, आई 20 और कोना ईवी शामिल हैं। दिए जा रहे बेनेफिट्स में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। कंपनी कार मॉडल और इसके वेरिएंट के आधार पर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक के बेनेफिट दे रही है। आप 1 मई से 31 मई के बीच कारों पर डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। आप ऑनलाइन या देश भर में स्थित हुंडई की किसी भी डीलरशिप से इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
हुंडई सैंट्रो
हुंडई की एंट्री-लेवल कार सैंट्रो पर अधिकतम 35,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा ग्राहकों को 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस हैचबैक को अधिकतम 45,000 रुपये तक के बेनेफिट के साथ पेश किया जा रहा है। इसमें 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। ध्यान रहे कि आप इन कारों पर डिस्काउंट का फायदा सिर्फ 31 मई तक ले सकते हैं।
हुंडई ऑरा
ऑरा पर इस समय हुंडई 45,000 रुपये तक के बेनेफिट दे रही है। इसमें 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
हुंडई आई 20
हुंडई आई 20 पर भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद पहली बार बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इस प्रीमियम हैचबैक पर 15,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इनमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।
हुंडई कोना ईवी
हुंडई जिस कार पर 1.5 लाख रुपये तक के बेनेफिट दे रही है वो है कोना ईवी। इस क्रॉसओवर ईवी पर 1.5 लाख रु का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इस कार को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिनमें प्रीमियम और प्रीमियम डीटी (डुअल-टोन) एक्सटीरियर पेंट स्कीम शामिल हैं। हुंडई देश में उपलब्ध अपनी टोटल व्हीकल लाइन-अप के 60 प्रतिशत से अधिक पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें इसके कुछ लोकप्रिय मॉडल जैसे ग्रैंड आई10 नियोस और आई20 शामिल हैं। कंपनी एक आकर्षक फाइनेंस स्कीम भी ऑफर कर रही है, जिसका फायदा ऑफर के साथ ऑनलाइन लिया जा सकता है।
कारों की बिक्री
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अप्रैल 2021 के महीने में 59,203 इकाइयों की कुल बिक्री की। इसकी घरेलू बिक्री 49,222 इकाइयों की रही। कंपनी ने पिछले महीने 10,201 यूनिट्स का निर्यात किया। मार्च के मुकाबले घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 6.84 फीसदी घटी। मार्च में इसने 52,600 वाहन बेचे थे। वहीं टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से 3 हुंडई की रहीं। सबसे अधिक बिकने वाली पांचों कारें मारुति की रहीं, जिनमें पहला नंबर वैगनआर का रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
