अगर आपके पास भी हुंडई और किया मोटर्स की कारें है तो ये खबर जरूर पढ़ें। इन दोनों कंपनियों की गाड़ियों के कुछ मॉडल्स में आग लगने की शिकायतें मिल रही हैं।
नई दिल्ली: अगर आपके पास भी हुंडई और किया मोटर्स की कारें है तो ये खबर जरूर पढ़ें। इन दोनों कंपनियों की गाड़ियों के कुछ मॉडल्स में आग लगने की शिकायतें मिल रही हैं। ह्युंडई मोटर और किया मोटर्स ने अमेरिका, कनाडा में अपनी 6 लाख से ज्यादा गाड़ियों को रीकॉल किया है, यानि ग्राहकों से वापस मंगवाया है। इन कारों में ब्रेक फ्लूड लीक की समस्या है। कार कंपनियों के मुताबिक इस कमी की वजह से शॉर्ट सर्किट हो सकता है और कार में आग लग सकती है। यूएस नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (एनएचटीएसए) ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

ये दोनों कारें हुईं रिकॉल
आपको जानकारी दें कि किया ने अपनी 2014 और 2015 में बेची गई एसयूवी सोरेंटो को रिकॉल किया है, इसके अलावा 2013 और 2014 में बेची गई अपनी सेडान ऑप्टिमा को भी रिकॉल किया है। वहीं ह्युंडई ने 2013 और 2105 में बेची गई एसयूवी सांता फे को रिकॉल किया है। इन सभी को कनाडा और यूएस के ग्राहकों से वापस मंगवाया गया है।
कंपनी ने ग्राहकों को किया अलर्ट
जानकारी के अनुसार इन कारों में कि फ्लूड लीक होने से इंजन में आग लगने की 15 घटनाओं की रिपोर्ट मिली हैं। जिसे ठीक करने के लिए कंपनी ने ये कदम उठाया है। ह्युंडई ने बयान जारी कर कहा है कि जबतक समस्या का हल नहीं हो जाता, गाड़ी को बाहर पार्क करने की जरूरत नहीं है, लेकिन एंटी लॉक वॉर्निंग लाइट जलने लगे तब कार नहीं चलाएं और तुरंत अपने डीलर को खबर दें। कार से 12 वोल्ट की बैटरी को पॉजिटिव केबल निकालकर अलग कर दें। ब्रेक फ्लूइड की वजह से कार में इलेक्ट्रिक शॉर्ट हो सकता है जिससे कार किसी भी समय आग की चपेट में आ सकती है। ऐसी स्थिति में कार चलाना बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें कि किआ की रिकॉल 15 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि हुंडई की 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
ग्राहकों को नहीं देना होगा कोई पैसा
मालूम हो कि दोनों कंपनियों के डीलर कंट्रोल यूनिट में लीक की जांच करेंगे और उसे बदलकर देंगे, इसके लिए ग्राहकों को कोई पैसा नहीं देना होगा। ह्युंडई को इंजन में आग लगने की पहली शिकायत दो साल पहले 2014 मॉडल सांता फे में मिली थी। जबकि किया को इस साल फरवरी में 2015 मॉडल की सोरेंटो में इसी तरह की दिक्कत की शिकायत मिली थी। फरवरी में ह्युंडई ने करीब 430,000 छोटी कारों को कुछ ऐसी ही दिक्कतों को लेकर रिकॉल किया था। अमेरिका की एनएचटीएसए ने पिछले साल अप्रैल में ह्युंडई और किया की गाड़ियों में जांच शुरू की थी। वहीं एडमिनिस्ट्रेशन को 3100 केस मिले थे जिसमें 103 लोग घायल हुए थे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications