नई दिल्ली, सितंबर 19। जो लोग सितंबर में हुंडई की एक नई कार घर लाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। हुंडई, जो कि देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता है, ने अपनी कई कारों पर सितंबर ऑफर पेश किया है। इन कारों में ऑरा, ग्रैंड आई10 नियोस, आई20 के चुनिंदा वेरिएंट और 2020 कोना ईवी शामिल हैं। आप इन कारों 1.5 लाख रु तक की बचत कर सकते हैं। ध्यान रहे कि हर शहर में और स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार छूट और बाकी बेनेफिट अलग-अलग हो सकते हैं। आप करीबी डीलरशिप पर जाकर इनकी डिटेल ले सकते हैं। अब जानते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
कोना इलेक्ट्रिक
चुनिंदा हुंडई डीलर 2020 मॉडल-वर्ष कोना ईवी पर 1.50 लाख रुपये की भारी नकद छूट दे रहे हैं। गौरतलब है कि 2021 कोना ईवी के लिए कोई ऑफर नहीं है। ये छूट आपको इस कार के 2020 मॉडल पर ही मिलेगी।
हुंडई ऑरा
सितंबर 2021 में हुंडई ऑरा टर्बो पर 50,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। इसमें 35,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल है। मगर इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं मिलेगी। मगर सीएनजी मॉडल पर 10,000 रुपये और 5,000 रुपये के क्रमशः एक्सचेंज और कॉर्पोरेट लाभ का लाभ उठा सकते हैं। बाकी ऑरा वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जिसमें 10,000 रुपये की नकद छूट के साथ-साथ स्टैंडर्ड एक्सचेंज और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट लाभ शामिल है।
हुंडई ग्रैंड आई10 निओस
हुंडई ग्रैंड आई10 निओस टर्बो पर 40,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इसमें 35,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज लाभ और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल है। बाकी वेरिएंट्स पर कुल 35,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं, जिसमें 20,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल है। सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं मिल रही है, बल्कि समान एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बेनेफिट मिल रहा है।
हुंडई सैंट्रो
हुंडई के एंट्री-लेवल मॉडल, सैंट्रो के सितंबर में सभी वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज लाभ और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल है। हालांकि इसके एरा वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट के साथ-साथ एक्सचेंज और कॉरपोरेट बेनिफिट्स बाकी वेरिएंट की तरह ही हैं। इसके सीएनजी वेरिएंट पर नकद बेनेफिट नहीं मिलेगा। मगर ग्राहक एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बेनेफिट्स का लाभ उठा सकते हैं।
हुंडई आई20
हुंडई के चुनिंदा डीलर आई20 के आईएमटी टर्बो वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक की छूट दे रहे हैं। इसमें 25,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल है। आई20 के डीजल वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं मिल रही है, हालांकि ग्राहक 15,000 रुपये तक के एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बेनेफिट का लाभ उठा सकते हैं। बाकी वेरिएंट्स पर कोई बेनिफिट्स या ऑफर्स नहीं मिल रहा है।
बिना ऑफर वाले मॉडल
अन्य हुंडई मॉडल जैसे कि हाल ही में लॉन्च की गई आई20 एन लाइन, वेन्यू, क्रेटा, वर्ना, एलांट्रा और टक्सन पर सितंबर 2021 में कोई भी ऑफ़र पेश नहीं किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
